Ad

प्रो रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन ऑफिशियली रद्द

ram-gopal-yadav[लखनऊ,यूपी]प्रो रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन ऑफिशियली रद्द
समाजवादी पार्टी [सपा]के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छह सालों के लिए पार्टी से निकाले गए प्रोफेसर रामगोपाल यादव का निष्कासन आज रद्द कर दिया।
सपा मुखिया ने यहां जारी एक बयान में कहा कि रामगोपाल का सपा से निष्कासन रद्द किया जाता है और वह पहले की ही तरह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, महासचिव एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह के कजिन रामगोपाल को पिछली 23 अक्टूबर को भाजपा के साथ साठगांठ करने और पार्टी के साथ अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शिव पल द्वारा छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
रामगोपाल ने कल राज्यसभा में सपा के नेता के तौर पर अपनी पार्टी का मजबूत पक्ष रखा था तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि रामगोपाल के लिए पार्टी में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
रामगोपाल हाल में समाजवादी परिवार में वर्चस्व के विवाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए थे।