Ad

डॉ मन मोहन सिंह का जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिए चयन

पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह एक कार्यों को एक बार फिर पसंद किया गया है |इस बार जापान द्वारा डॉ सिंह के कार्यों की की सराहना की गई है|
और इसी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के लिए ख़ुशी के कुछ क्षण आये हैं |
डॉ मन मोहन सिंह को जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चुना गया है| इसी उपलक्ष्य में कांग्रेस के नेता गण प्रसन्नचित होकर अपने विरोधी एन डी ऐ पर तंज कसते नजर आये| कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी है और इसी बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि दुनिया कार्य को महत्व देती है न कि महज लफ्फाजी को ।
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने ट्विटर पर टिप्पणी की, ‘‘ डा. मनमोहन सिंह पहले भारतीय हैं जिन्होंने पाया जापान का शीर्ष सम्मान । बधाई । विश्व काम को महत्व देता है महज़ लफ्फाजी को नहीं ।