Ad

विश्वप्रसिद्ध रॉक गार्डन निर्माता नेकचंद ने ९०वे जन्मदिन के बाद दुनिया को अलविदा कहा

[चंडीगढ़]विश्वप्रसिद्ध रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद ने अपना ९० वां जन्म दिन मना कर दुनिया को अलविदा कहा|
तीन राज्यों की राजधानी रहे चंडीगढ़ में पुरानी कबाड़ चीजों से पत्थरों का बाग़ रॉक गार्डन बनाने वाले नेक चंद का गुरुवार की रात निधन हो गया|कैंसर से जूझ रहे नेक चंद ने अभी कुछ दिन पूर्व ही अपना ९० वां जन्म दिन मनाया था| नेक चंद का जन्म 15 दिसंबर 1924 बरियाला कलां [अब ]पाकिस्तान में हुआ था.
पी डब्लू डी में रोड इंस्पेक्टर रहे नेकचंद को पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चूका है|
इन्होने 1958 से टुटा-फूटा सामान एकत्रित करने का काम शुरू किया था|विश्व प्रसिद्द रॉक गार्डन को इन्ही टूटी फूटी चीजों से तैयार किया गया है|इन्होने पत्थरों को तराश कर कला की दुनिया के खुदाओं में अपनी विशेष जगह बनाई |.
अमेरिका के टोनी रॉजर ने यूएसए में नेक चंद फाउंडेशन बनाया था अब बंगलोर में भी इसी तर्ज पर रॉक गार्डन बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैइसके अलावा चंडीगढ़ और मुंबई एयरपोर्ट्स पर भी उनकी इस अद्भुत कला ने शोहरत हासिल की है