Ad

अनिल विज ने सरेंडर करते हुए परिणीति चोपड़ा को भी”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”अभियान की ब्रांड एम्बेसडर स्वीकारा

[चंडीगढ़]अनिल विज ने सरेंडर करते हुए परिणीति चोपड़ा को भी”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”अभियान की ब्रांड एम्बेसडर स्वीकारा|इससे पूर्व पीएम ने इसी अभियान के लिए माधुरी दीक्षित को अप्पोइंट किया हुआ है |
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने स्वभावानुसार अपनी पार्टी की व्यवस्था पर तंज भी किये हैं |उन्होंने परिणीति चोपड़ा की नियुक्ति को तो स्वीकारा लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी दर्शा दिया कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए दो ब्रांड अम्बेसडर हैं एक केंद्र द्वारा नियुक्त माधुरी दीक्षित और दूसरी हरियाणा के सी एम मनोहर लाल खट्टर द्वारा अप्पोइंटेड परिणीति चोपड़ा |
अनिल विज ने सरेंडर करते हुए परिणीति चोपड़ा को ब्रांड एम्बेसडर स्वीकार किया है |अपने एक ट्वीट में हरियाण के तेज तर्रार केबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष अपने तेवरों को नरम किया है | गौरतलब है कि मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और गुडगाॉवं के समारोह में परिणीति ने निशुल्क कार्य करने की घोषण की है|चोपड़ा कि इस ग्लैमरस नियुक्ति पर अनिल विज ने नाराजगी दिखाई और इस नियुक्ति के प्रति अज्ञानता प्रगट कीयहां तक कि गुडगाॉवं में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के कार्यक्रम में भी नहीं गए |श्री विज उस मंत्रालय के मंत्री हैं जिसके अंतर्गत के विभाग द्वारा यह आयोजन किया गया था |
लेकिन अब अनिल विज ने ट्वीट करके कहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नियुक्त माधुरी दीक्षित और सी एम द्वारा नियुक्त परिणीति चोपड़ा का स्वागत करते हैं I