Ad

यूपी में बाढ़ का ताण्डव ;16 जिलों के 578 गावँ बने टापू

(लखनऊ)यूपी में बाढ़ का ताण्डव ;578 गावँ बने टापू
उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 875 गांवों में जनजीवन अस्त—व्यस्त है। इनमें से 578 का सम्पर्क बाकी क्षेत्रों से कट गया है।
खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा, राप्ती और घाघरा नदियों की बाढ़ से प्रदेश के आम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, पीलीभीत, संतकबीर नगर तथा सीतापुर के 875 गांव प्रभावित हैं।
राहत के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और पीएसी की कुल 22 टीमें तैनात की गयी हैं। चौकियां बनायी गयी हैं।