Ad

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा से अपना झाड़ू वापिस छीना:”आप”ऐतिहासिक जीत की तरफ

[नई दिल्ली]आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा से अपना झाड़ू वापिस छीना:”आप”ऐतिहासिक जीत की तरफ मतों की गणना के रूझान से स्पष्ट होता जा रहा है कि आम आदमी पार्टी [आप] ने भाजपा से अपना झाड़ू वापिस छीन लिया है
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में फिर से सत्ता हासिल करने की ओर बढ़ रही है और अब तक प्राप्त रूझानों में आप 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा केवल 11 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है।रूझानों से लगता है कि “आप” पार्टी का चुनावी रणनीतिक दिमाग भाजपा और कांग्रेस के भारी भरकम प्रचार पर भारी पड़ा है |
अब तक दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 56 सीटों के रूझान प्राप्त हुए हैं। भाजपा की मुख्य मंत्री की प्रत्याशी डॉ किरण बेदी और कांग्रेस के नए कैप्टेन
अजय माकन पिछड़ रहे हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है मतों की गिनती पूरी होने के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , भाजपा की ओर से उनकी प्रतिद्वंद्वी किरण बेदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के साथ ही 670 अन्य उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।