Ad

एन डी ऐ के संयोजक पद के चयन के लिए प्रकाश सिंह बादल की सलाह का इन्तेजार

एन डी ऐ के नए संयोजक के लिए मंथन शुरू हो गया है संभवत शिरोमणि अकाली दल [एस ऐ डी] के प्रकाश सिंह बादल के विदेश से लौटने पर घोषणा की जा सकती है| एन डी ऐ से छिटके जे डी यूं के अध्यक्ष शरद यादव ने एन डी ऐ के संयोजक पद को भी छोड़ दिया है| इनके स्थान पर अभी तक कोई घोषणा नही की जा सकी है| अगले प्रधान मंत्री के रूप में गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी को बढ़ावा दिए जाने से २० सांसदों के साथ जे डी यूं अलग हो गया है शायद इसीलिए भाजपा अब संयोजक के पद पर सोच समझ कर ही फैसला लेना चाह रही है| संभवत इसीलिए संयोजक का पद अभी तक खाली है|
एन डी ऐ में कभी २४ दल हुआ करते थे अब केवल तीन रह गए हैं| वैसे ८ से १० दलों के जुड़ने की संभावना जताई जा रही है मगर फिलहाल भाजपा के साथ शिव सेना और एस ऐ डी ही रह गए हैं|इन्ही तीनो पार्टियों में से संयोजक चुना जाना है| बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नाथ सिंह और शिव सेना के उद्धव ठाकरे की मुम्बई में मुलाकात हुई है|समझा जा रहा है के इस मुलाकात में एन डी ऐ के संयोजक के नाम पर भी चर्चा हुई है| पंजाब के मुख्य मंत्री एस ऐ डी के प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल अभी भारत से बाहर हैं इसी लिए संयोजक के नाम की गोशन को रोक रखा गया है| [१]शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत के अनुसार एक दो दिनों में नाम की घोषणा कर दी जायेगी|[२] एस ऐ डी के प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने बताया के पार्टी अध्यक्ष के देश लौटने पर निर्णय ले लिया जाएगा| [३] भाजपा भी अभी पत्ते खोलने को तैयार नही दिखती पार्टी के प्रवक्ता वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा के इस पर सहयोगिओं से चर्चा चल रही है शीघ्र घोषणा कर दी जायेगी|