Ad

कांग्रेस ने एसऐडी से शाहकोट विधान सभा सीट छीनी

[चंडीगढ़,पंजाब]कांग्रेस ने एसऐडी से शाहकोट सीट छीनी |
आम आदमी पार्टी[आप] के रत्तन सिंह कक्कड़ कलां को महज 1,900 वोट मिले|
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के हरदेव सिंह शेरोवालिया लाडी ने आज शाहकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह कोहाड़ को 38,801 मतों के अंतर से हराया।
लाडी को उपचुनाव में जहां 82,745 वोट हासिल हुए वहीं कोहाड़ को महज 43,944 वोट मिले।
इस जीत के साथ ही 117 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 78 हो गई है।