Ad

चार अक्षरों वाला कार्यकर्ता ही पांच अक्षरों वाला प्रधान मंत्री बनाता है:नरेंद्र मोदी

भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले नरेंद्र मोदी ने जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर बांधते हुए कहा कि चार अक्षरों वाला कार्यकर्ता ही पांच अक्षरों वाला प्रधान मंत्री बनाताहै।यधपि यह गैर राजनीतिक दौरा था मगर नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं में नई राजनीतिक ऊर्जा+स्फूर्ति भर गए |
पीएम बनने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे मोदी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी चुनावों के लिए भी प्रेरित कर दिया। उन्होंने कहा,’पांच अक्षरों वाले शब्द प्रधानमंत्री से ज्यादा बड़ा चार अक्षरों वाला कार्यकर्ता होता है।’
पी एम ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार का मुखिया होने के साथ ही वह संगठन का भी चेहरा हैं। सरकार उनकी मेहनत और निष्ठा से चलेगी तो संगठन उनकी इच्छाशक्ति और संदेश से।
शपथ ग्रहण के बाद रविवार को मोदी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भाषण दिया। पार्टी कार्यालय में सीमित कार्यकर्ताओं के बीच संक्षिप्त भाषण में उन्होंने असीमित संदेश दे दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें भाजपा कार्यालय की जमीन से उर्जा मिलती है। जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने थे तो वह खुद (मोदी) उनसे आग्रह करने गए थे कि अशोका रोड आइए। यहां कई नेताओं ने तपस्या की है। यहाँ तक कि स्वयं मोदी ने व्यवस्था संभाली थी | एक दिन पहले ही उन्होंने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की थी। दरअसल वह संभवत: अकेले ऐसे नेता हैं जो जननायक के साथ संगठन के भी नायक बनकर उभरे हैं।
उन्होंने कहा, भारत की जनता का विश्वास टूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा, भारत का लोकतंत्र बहुत बड़ा है। लेकिन, दुनिया की नजरों में इसे सही से परोसा नहीं गया है। टोनी ब्लेयर इंग्लैंड में पहली बार जीतकर आए थे तो किताब लिखी गई थी। अमेरिका में भी बराक ओबामा ने नई रणनीति अपनाई थी।