Ad

भाजपा ने नरेन्द्र मोदी की सहायता के लिए चुनावी पुरोधाओं की टीम घोषित की

भाजपा ने २०१४ के लिए प्रमुख प्रचारक नरेन्द्र मोदी की सहायता के लिए चुनावी पुरोधाओं की टीम की घोषणा कर दी है| इसमें वरिष्ठ नेताओं को सम्मान जनक दाईत्व सौंपा गया है| लेकिन एन डी ऐ का कुनबा बढाने के लिए कोई जिम्मेदारी की घोषणा नही की गई | बूथ मेनेजमेंट और सोशल मीडिया को महत्त्व देने पर विशेष दबाब दिया गया | इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान+ छत्तीस गढ़ के सी एम् रमन सिंह और गोवा के चीफ मिनिस्टर मनोहर पार्रिकर को शामिल किया गया हैजबकि श्री मति सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को संयुक्त रूप से सबसे महत्वपूर्ण प्रचार समिति की कमान दी गई है।
२०१४ के चुनावों में उतरने के लिए केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अंतर्गत 19 उपसमितियां बनाई गई है।
नरेंद्र मोदी और राजनाथ के सबसे विश्वस्त अमित शाह और सुधांशु त्रिवेदी को भी महत्व दिया गया है|
पूर्व पार्टी अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी चुनावी घोषणापत्र तैयार करवाएंगे | जोशी के अलावा दो पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और एम वेंकैया नायडू का भी महत्व बरकरार रखते हुए दोनों नेताओं को उप समितियों के अध्यक्ष के साथ-साथ मार्गदर्शक भी बनाया गया है।
नितिन गडकरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सहायता के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को लगाया गया है|
नवयुवकों, संगठित-असंगठित मजदूरों और अलग-अलग पेशों से जुड़े वर्गो के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी गई है|
प्रवक्ता अनत कुमार ने बताया के इस टीम के साथ अगस्त से मिशन-2014 की औपचारिक शुरुआत की जायेगी|