Ad

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याएं पाक सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधेंगी

भाजपा की महिला मोर्चा सदस्याएं पाक सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधेंगी|मोर्चा अध्यक्षा डॉ सरोज पाण्डेय ने यह जानकरी दी है|डॉ पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में लगे हज़ारों फौजी भाईयों की कलाई सूनी न रहे इसीलिए रक्षा बंधन का त्यौहार सीमा पर तैनात इन जवानों के साथ मनाया जाएगा|
भाई बहन के इस स्नेह मय त्यौहार को सीमा पर मनाने के लिए श्रीमती दर्शाना जर्दोश+जयश्री बेन+श्री मति लतिका शर्मा + श्री मति रेखा गुप्ता+श्री मति प्रिया सेठी आदि २१ अगस्त को जम्मू के समीप तीरथ गढ़ की सीमा पर जा कर जवानो को राखी बांधेंगी|