Ad

मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिन्दर ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में दिया धरना

(नयी दिल्ली)मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिन्दर ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में दिया धरना
कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ “सौतेला” व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को जंतरमंतर पर धरना दिया।
पंजाब से कांग्रेस के विधायकों और सांसदों नेभी धरने में शिरकत की
लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस, पंजाबी एकता पार्टी के विधायक सुखपाल खैरा और शिरोमणि अकाली दल (डी) के विधायक परमिंदर सिंह ढींडसा भी शामिल हुए।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी को धरने में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया क्योंकि दिल्ली में उनकी सरकार ने किसानों को बचाने के लिए संशोधन विधेयक पारित नहीं किये।
कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि केंद्र द्वारा हाल ही में लाए गए कृषि कानून किसानों के हितों के विरोधी हैं और कार्पोरेट घरानों के हित में हैं।
हालांकि केंद्र ने जोर दिया है कि नए कानून किसानों के हित में हैं।