Ad

मुलायम बने सपा के आडवाणी :स्टार प्रचारकों की सूची से दिग्गज बाहर

[लखनऊ,यूपी]मुलायम बने सपा के आडवाणी :स्टार प्रचारकों की सूचि से दिग्गज बाहर| समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को आजमगढ़ सीट के बजाय सपा ने इस बार मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है लेकिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम का नाम नहीं है| गौरतलब हे के ९१ वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी का भी टिकट गांधीनगर से काट दिया गया है | इनकी सुरक्षित सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे|इधर मुलायम को आजमगढ़ से हटा कर स्वयं अखिलेश यादव यहाँ से चुनाव लड़ेंगे
मुलायम इससे पहले वर्ष 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं।यह सीट उनके लिए सुरक्षित मानी जा रही है |
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा रविवार को जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व रक्षा मंत्री +मुख्य मंत्री+और सपा के संस्थापक +पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है।
स्टार प्रचारकों की फेहरिस्त में पार्टी मुखिया
अखिलेश यादव,
आजम खान,
डिंपल यादव,
जया बच्चन तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।