Ad

मुलायम सिंह यादव १०% पारिवारिक सीटों के सहारे कांग्रेस के वंशवाद से जूझेंगे

2014 के चुनावों के लिए लिए समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है । इनमें पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, उनकी बहू और उनके दो भतीजे भी शामिल हैं। मुलायम मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। जबकि फिरोजाबाद से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस के वंश वाद के खिलाफ समाज वाद का झंडा उठाने वाले मुलायम सिंह यादव स्वयम अपने परिवार के चार सदस्यों के भरोसे २०१४ की नैय्या पार करना चाह रहे हैं|
आज शुक्रवार को पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए पार्टी महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 55 उम्मीदवारों की जो फेहरिस्त जारी की उसमे मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी। वहीं मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव को एक बार फिर बदायूं से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद से पहली बार चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है|

मुलायम सिंह यादव १०% पारिवारिक सीटों के सहारे कांग्रेस के वंशवाद से जूझेंगे


डिम्पल यादव इसी वंश वाद के कारण कांग्रेस के राज बब्बर से चुनाव हार गई थी|बाद में अखिलेश यादव द्वारा खाली की गई सीट पर डिम्पल को वाक् ओवर मिल गया था|उधर अक्षय यादव को अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करनी है| इस लिस्ट को जारी करने से पार्टी की महत्वकांक्षा जाहिर कर दी गई है इन उम्मीदवारों को अपनी जमीन मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है | मुलायम सिंह यादव कांग्रेस पर दबाब बनाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं| केंद्र सरकार को सपोर्ट करने वाले मुलायम सिंह यादव ने सीटों के बटवारे पर अपनी आदत अनुसार कांग्रेस के साथ समझौते के लिए दरवाजे भी खोल दिए हैं| उधर कांग्रेस ने भी २०१४ के चुनावों के लिए राहुल गांधी को कमान सौंप दी है|