Ad

राज्‍य सभा की उत्तरप्रदेश से दो सीटों के लिए 20 दिसम्बर को उपचुनाव होंगें :नामांकन की अंतिम तिथि10 दिसम्बर

उत्तरप्रदेश से राज्‍य सभाकी दो सीटों के लिए 20 दिसम्बर, 2013 (शुक्रवार)को उपचुनाव कराये जायेंगे इसके लिए 10 दिसम्बर, 2013 (मंगलवार)तक नामांकन भरे जा सकेंगे |तीन माह पूर्व राज्य सभा सदस्य समाजवादी पार्टी के महा सचिव मोहन सिंह की मृत्यु हुई थी और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रशीद मसूद को न्यायलय द्वारा अयोग्य घोषित किया गया था |
उत्‍तर प्रदेश से राज्‍य सभा के लि‍ए दो आकस्‍मि‍क रि‍क्‍ति‍यां हुई हैं। इनका वि‍वरण नीचे दि‍या गया है:-
क्रम सं.=====सदस्‍य का नाम========================कार्यकाल अवधि‍======================================टि‍प्‍पणी
[१]========श्री मोहन सिंह=========================4 जुलाई, २०१६================22 सि‍तम्‍बर, 2013 को मृत्‍यु होने के कारण
[२].========श्री रशीद मसूद========================2 अप्रैल, २०१८==========19 सि‍तम्‍बर, 2013 को अयोग्‍य घोषि‍त होने के कारण
आयोग ने उपर्युक्त रिक्तियों को भरने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार उत्तरप्रदेश से राज्य सभा के लिए उपचुनाव आयोजित कराने का निर्णय लिया हैः-
क्र. स.=====कार्यक्रम=====तिथि और दिवस
[१]===अधिसूचना जारी====3 दिसम्बर, 2013 (मंगलवार)
[२]नामांकन भरने की अंतिम तिथि============================================10 दिसम्बर, 2013 (मंगलवार)
[३]नामांकनों की जांच============================11 दिसम्बर, 2013 (बुधवार)
[४]==नाम वापस लेने की अंतिम तिथि==================13 दिसम्बर, 2013 (शुक्रवार)
[५]===मतदान तिथि=======================================================20 दिसम्बर, 2013 (शुक्रवार)
[६]===मतदान का समय=================================================सुबह 9.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक
[७]====मतगणना===============20 दिसम्बर, 2013 (शुक्रवार) सांय 5.00 बजे
[८]=चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि=========================================23 दिसम्बर, 2013 (सोमवार)