Ad

रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह का जन्म दिन कुम्भ त्रासदी के कारण सादगी से संकल्प दिवस के रूप में मनाया

[लखनयु ,मेरठ] पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र +रालोद सुप्रीमो + सिविल एविएशन मंत्री चौधरी अजित सिंह के ७४वे जन्म दिन को आज बेहद सादगी से संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया|रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने अपने नेता की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कुम्भ मेला में हुई त्रासदी के कारण गरीबों के मसीहा चौधरी अजित सिंह का जन्म दिन सादगी से मनाया गया और संकल्प लिया गया कि प्रदेश कि जनता को भूख +भय+भ्रष्टाचार से बचाने के लिए १२ मार्च तक रोजाना रालोद आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत बसपा के शासन के भ्रष्टाचार और वर्तमान सपा सरकारकी असफलताओं को घर घर जाकर बताया जाएगा और रालोद की सदस्यता प्रदान की जायेगी |इस उपलक्ष्य में मेरठ में भी कमिशनरी चौराहे पर हवन किया गया | रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की दीर्घायु की कामना की |हवन में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह+मेनपाल सिंह+रणवीर शास्त्री+राजेंद्र जानी+विनय+गजेन्द्र नील कंठ+परवेज हलीम+संजय जाटव+ राजेन्द्र चिकारा+हरेन्द्र प्रधान +भोपाल सिंह+वेद प्रकाश शर्मा+राममेहर सिंह आदि हवन में शामिल हुए

Comments

  1. I simply want to mention I am beginner to blogging and certainly loved your page. More than likely I’m want to bookmark your blog post . You absolutely have perfect well written articles. Thanks for sharing with us your blog.