Ad

समाजिक न्याय के प्रणेता स्व.बी पी मंडल की ९५वी जयन्ती पर बिहार में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन

समाजिक न्याय के प्रणेता स्व.बी पी मंडल की ९५वी जयन्ती पर बिहार में समारोह आयोजित किये गए और पूर्व मुख्यमंत्री तथा मंडल आयोग के अध्यक्ष स्व. मंडल को भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की गई|
पटना के देश रत्न मार्ग चौराहे पर स्थित बी पी मंडल की प्रतिमा के निकट आयोजित राजकीय जयंती
समारोह में गण मान्य अथितियों ने मूर्ति का माल्यार्पण करके श्रधान्जली अर्पित की | सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया|
मुख्य मंत्री नितीश कुमार+विधायक राज कुमार राय+मंडल के पुत्र न्यायमूर्ति के के मंडल +पौत्र मनीष कुमार मंडल+के पी वर्मा+डॉ कुमार इंद्र देव+आदि उपस्थित थे|