Ad

साफ सफाई की अव्यवस्था से त्रस्त नगर में विवेकानंद की विशाल मूर्ति लगाने को निगम में घमासान मच गया है

बेशक नगर में साफ़ सफाई की व्यवस्था चरमरा रही है मगर मूर्ती स्थापना को लेकर मेरठ के भाजपाई महापौर हरिकांत अहलूवालिया व नगर आयुक्त राजकुमार सचान आमने-सामने आ गए हैं। नगर आयुक्त को कहना है कि प्रतिमा स्थापना के लिए नियमानुसार बोर्ड से प्रस्ताव पारित नहीं है। ऐसी स्थिति में शासन की अनुमति जरूरी है, जबकि महापौर का कहना है कि नगर आयुक्त जानबूझकर प्रतिमा स्थापना में अड़ंगा डाल रहे हैं। नगर आयुक्त चाहे जो भी कहें पर 12 जनवरी को सांसद वरूण गांधी इस मूर्ति का अनावरण जरूर करेंगे।बताते हैं कि इस मामले को लेकर दोनों के बीच तनातनी हुई। महापौर ने तो अपने गुस्से का भी इजहार किया। कहा कि नगर आयुक्त नहीं चाहते हैं कि शहर में किसी अच्छे स्थान पर महापुरूष की प्रतिमा की स्थापना हो।
दूसरी ओर, नगर आयुक्त का कहना है कि सूरजकुंड में स्वामी विवेकांनद की मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति मांगी गयी है। उम्मीद है कि शुक्रवार तक यह अनुमति उन्हें मिल जाएगी।
इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा महानगर की मुकंदी देवी धर्मशाला में महानगर अध्यक्ष सुरेश चंद जैन रितुराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सुरजकुंड के कार्यक्रम के अलावा 11 स्थानों पर शोभा यात्रा निकालने का निर्णय हुआ। संचालन कमल दत्त शर्मा ने किया। जयकरण गुप्ता, जगदीश चौधरी, राखी त्यागी, वासित अली, पंकज कतीरा, गजेन्द्र शर्मा, सरिता गुप्ता आदि थे।गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद की १५० वी जयंती के अवसर पर मेरठ के एतिहासिक सूरज कुंड में स्वामी विवेकानंदकी १० फीट की प्रतिमा स्थापित किये जाने पर निगम में आम सहमती बन गई थी लेकिन मूर्ती के के अनावरण के लिए भाजपा के सांसद वरुण गाँधी का नाम आने से यहाँ राजनीती गरमा गई और सपा के पार्षदों ने विरोध के स्वर उठाने शुरू कर दिए हैं|मेयर गुट ने भी इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है तभी आज कल अपने दल बल के साथ सूरज कुंड में ही नज़र आते हैं

साफ सफाई की अव्यवस्था से त्रस्त नगर में विवेकानंद की विशाल मूर्ति लगाने को निगम में घमासान मच गया है

Comments

  1. Chun Greb says:

    Sorry being dense, but do you suggest the boys’ department, or Brass Plum …?