Ad

संसद से भ्रष्टाचारियों को साफ करने के लिए”आप”पार्टी ने अपने धुरंधरों को नवें नवें २० झाड़ू थमाए

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आम आदमी पार्टी का चीयर लीडर

ओये झल्लेया हुन ते यारा स्वाद ही आ गया |हसाडे सोणेअरविन्द केजरीवाल जी साहब ने अब संसद से भ्रष्टाचारियों को साफ करने के लिए अपने धुरंधरों को नवें नवें २० झाड़ू थमा दिए हैं अब देखा ये हसाडे आशुतोष कैसे कपिल सिब्बल को दिल्ली में हराते हैं| फुल्का साहब भी मनीष तिवारी की क्लास लेने के लिए लुधिायाना जा रहे हैं | अजित सिंह +मुलायम सिंह+और राहुल गांधी को पछाड़ने के लिए हसाड़ी झाड़ू ही चलेंगी

झल्ला

दिल्ली की सरकार को एल जी की तश्तरी में परोस कर कांग्रेस को नहीं लौटाते तो “झाड़ू” का ये ख्याल कुछ समय के लिए दिल को बहला सकता था |अब तो भापा जी कपिल सिब्बल की आशुतोष को दी गई शुभकामनाओं और गुजरात के आई पी एस के पार्टी में आने से झूमने के बजाय अपनी पार्टी में विरोध के स्वरों को ध्यान से सुनो और अपने कानों का समय रहते इलाज करा कर नागपुर में रूपा कुलकर्णी +++के रुंदन सुन लो |फायदे में ही रहोगे |

हैं।