Ad

भाजपा ने हमलावर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मुख्य चुनाव आयुक्त के अखाड़े में घसीटना शुरू किया

भाजपा ने हमलावर दलों को मुख्य चुनाव आयुक्त के अखाड़े में घसीटना शुरू कर दिया है|कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हमलों का जवाब देने के लिए इलेक्शन कमीशन का दरवाजा खटखटाया जा रहा है|राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनावी अचार संहिता के आदतन उल्लंघन का आरोप लगाया गया है| भाजपा ने रविवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवा कर कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आदतन संहिता का उल्लंघन करने और चुनावों से पहले साम्प्रदाइकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है |भाजपा के सांसद+वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी[ M.A. NAQVI ] ने [अ]मुख्य चुनाव आयुक्त[ CEC ] वी एस सम्पत को लिखे पत्र में राहुल गांधी के भाषणों का उल्लेख भी किया है उनमे से कुछ निम्न हैं
[१] जहाँ भी विपक्ष के लोग जाते हैं, किसी न किसी की लड़ाई कराते हैं।हिन्दू को मुसलमान से लड़ाएंगे।किसी एक जात को दूसरी जात से लड़ाएंगे।एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाएंगे।
[२] और विपक्ष के लोगों ने क्या कहा… पार्लियामेंट में उनके सीनियर नेता खड़े हुए … नाम नहीं लेना चाहता हूँ, सबसे सीनियर … और उन्होंने कहा कि देखिये ये राजीव गांधी कंप्यूटर की बात क्यूँ कर रहा है .. हिंदुस्तान को कंप्यूटर कि ज़रुरत नहीं है .. नष्ट हो जायेगा हिंदुस्तान .. रोज़गार चला जायेगा .. किसी को नौकरी नहीं मिलेगी .. कंप्यूटर सबकी नौकरी उठाके भाग जायेगा .. यह इसका कहना था .. और फिर देखिये क्या हुआ… कंप्यूटर ने हिंदुस्तान को बदला .. और दस साल बाद … वो ही नेता बीजेपी के .. उन्होंने ऐसे स्टेज से कहा कि भैया कंप्यूटर तो हम लाये, कंप्यूटर तो हमने दिया हिंदुस्तान को, टेलीफोन तो हमने दिया हिंदुस्तान को .. ये ही इनकी (unclear) है … गांधी जी को मारा इन्होने .. आरएसएस केलोगों नेगांधी जी को गोली मारी .. और आज उनके लोग गांधी जी की बात करते हैं
[आ]इससे पूर्व भाजपा के दिल्ली स्थित कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के आशुतोष+ शाजिया इल्मी के न्रेतत्व में आप कार्यकर्ताओं ने हिंसक झड़प की थी जिसे भाजपा ने अपने ऊपर आप पार्टी का हमला बताया था |झड़प के समय पूरे भारत में आचार संहिता लागू हो चुकी थी और झड़प वाले छेत्र में धारा १४४ भी लगी हुई थीगुजरात कि एक घटना को आधार बना कर दिल्ली में इरादतन संहिता का उल्लंघन किया गया | दिल्ली चुनाव आयोग ने सख्ती से लिया और इसे चुनावी अचार संहिता का उल्लंघन माना है|अब यह रिपोर्ट सी ई सी के पास है |