Ad

चौधरी अजित सिंह “रालोद” के फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

चौधरी अजित सिंह को अगले ३ सालों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है|राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]के वर्ष २०१३-१६ के लिए चौधरी अजित सिंह को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है|पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी दीप चंद ढबास ने चौधरी अजित सिंह को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया|श्री ढबास ने बताया कि चुनाव नामांकन में चौधरी अजित सिंह का ही नामांकन प्राप्त हुआ और उन्हें आगामी तीन सालों के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया| चौ. अजित सिंह केंद्र सरकार में सिविल एविएशन मिनिस्टर हैं|