Ad

सुश्री उमा भारती ने चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया

[नई दिल्ली]सुश्री उमा भारती ने चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के लोगों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया |
आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री + एन डी ऐ के घटक दल के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने 30 मई, 2014 को केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरूद्धार मंत्री साध्वी सुश्री उमा भारती से कर्टसी मुलाकात की |
इस अवसर पर एन चंद्रबाबू नायडू + सुश्री उमा भारती ने आंध्र प्रदेश में जल संसाधनों और नदी परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
श्री नायडू द्वारा उठाए गए एक विशेष मुद्दे के संदर्भ में सुश्री उमा भारती ने कहा कि “केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के लोगों के हितों की रक्षा करेगी”।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू भी चर्चा में शामिल हुए।