Ad

चो चरण सिंह की जयंती पर आज जुटने वाली जाट,मुस्लिमो की संख्या चो.अजित सिंह का राजनीतिक कद तय करेगी

पूर्व प्रधान मंत्री चौ. चरण सिंह की १११ जयन्ती पर मेरठ में विशाल संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है
किसानो के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर राष्ट्रीय लोकदल [रालोद]मेरठ में आज २३ दिसंबर को संकल्प रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली का आयोजन दिल्ली-देहरादून मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-58) पर मेरठ बाईपास स्थित गायत्री गार्डन में पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।
इस आयोजन में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा सांसदगण श्री जयन्त चौधरी, श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, श्री के.सी त्यागी और श्री संजय सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग चौ. चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि देने इस रैली में सम्मिलित होंगे। इस रैली की तैयारियां जोरों पर हैं।
चौधरी चरण सिंह ने राजनीतिक और सामाजिक विरासत के रूप में जाट और मुस्लिम एकता को छोड़ा था बीते दिनों मुजफ्फर नगर में साम्प्रदाइक दंगों और उन्हें सम्भालने में नाकामी के चलते यह एकता कि विरासत टूटती दिखाई देने लग गई है इससे रालोद और उसकी सहयोगी कांग्रेस को राजनीतिक हानि की सम्भावनाएं बढ़ गई है इसी को दूर करने के लिए रालोद का यह शक्तिप्रदर्शन होगा |कहा जा राह है कि इस रैली में एक लाख से ज्यादा जाट जुड़ेंगे |
यहाँ यह कहना तर्क संगत ही होगा कि प.उ. प्रदेश में जाट संख्या सवा करोड़ बताई जाते रही है इसके अलावा मुस्लिमों की संख्या भी अधिक है जिनके बल बूते वर्त्तमान संसद में ५ सांसद चुन कर आये थे ये दीगर बात है कि उनमे से ४०% सांसद पार्टी छोड़ गए | यदि इस रैली में जाटों के १०% भी आते हैं और मुस्लिमो की भागेदारी कम रहती है तो रैली की सफलता पर स्वाभाविक प्रश्न चिन्ह लग सकता है | २०१४ में होने वाले लोक सभा के चुनावों में सफलता के लिए इस आयोजन में मुस्लिम +जाट गठजोड़ के साथ ही दूसरे आधार भी तलाशने होंगे क्योंकि इसके बाद ही जाट आरक्षण का ऊँठ भी कोई सकारात्मक करवट ले सकेगा |