Ad

अरविन्द केजरीवाल से इल्मी अलग हुई:”आप” को चौकड़ी की कैद में मुद्दों से भटकी पार्टी बताया

अरविन्द केजरीवाल से इल्मी अलग हुई |
आम आदमी पार्टी (आप) की संस्थापक सदस्या शाजिया इल्मी ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया |शाजिया ने पत्रकारों के समक्ष “आप” पार्टी को एक विशेष चौकड़ी की कैद में मुद्दों से भटकी पार्टी बताया | दिल्ली के बजाये गाजियाबाद से चुनाव में उतारे जाने के समय से ही शाजिया ने पार्टी फोरम और प्रेस में अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी थी| अब अरविन्द केजरीवाल की जेल यात्रा को केवल सुर्खियां बटोरने वाली सेंसेशनल पॉलिटिक्स बताते हुए केजरीवाल को जनता के बीच जाने का परामर्श भी दिया |
शाजिया इल्मी ने कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला कठिन था और वह दुखी मन से इस्तीफा दे रही हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर गुटबाजी है +आंतरिक लोकतंत्र नहीं है + इसीलिए लगातार गलतियां दोहराई जा रही हैं। केजरीवाल लोकतंत्र की बात करते हैं,पर अपनी ही पार्टी में वह लोकतंत्र बहाल नहीं कर पाए।
शाजिया ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के अनेकों विधायक उनके संपर्क में हैं।
अल्पसंख्यक चेहरा समझी जाने वाली शाजिया बहुत कम मार्जिन से आरके पुरम से दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई थीं। इसके अलावा गाजियाबाद चुनावों के दौरान इल्मी पर साम्प्रदायिक होने का आरोप भी लगा था|