Ad

कांग्रेस और भाजपा में आज का दिन महिला सशक्तिकरण के नाम रहा

भारतीय राजनीती में आज का दिन महिलाओं के नाम रहा |कांग्रेस और भाजपा की महिलाओं के अलग अलग कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण के ढेरों आश्वासन दिए गए| कांग्रेस के रष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस में महिला नेत्रियों की सुनामी बहाने का आश्वासन दिया तो भाजपा ने महिलाओं को सम्मान के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की बात कही |
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर का भाजपा महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत 11 अशोक रोड, केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में किया गया। विजया रहाटकर मुख्यतः महाराष्ट्र से जुड़ी है। औरंगाबाद से महापौर रही, तथा दो बार अखिल भारतीय महिला मोर्चा में महामंत्री के दायित्व पर कार्यरत रही।
विजया रहाटकर देश की आधी आबादी महिलाओं के कार्य को देशभर में उन्मुक्त से करना चाहती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एजेन्डा को सरकार का कार्य व निर्णय देश भर में लागू करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगी। महिला सम्मान+आर्थिक रूप से सक्षम होना+महिला सुरक्षा+महिला आरक्षण + महिला शिक्षा मूल कार्य रहेगा।
इस अवसर पर जे.पी. नड्डा जी+रामलाल+मृदुला सिन्हा +राष्ट्रीय संगठन महामंत्री +राष्ट्रीय पदाधिकारी लतिका शर्मा+रश्मिधर सूद+रेखा गुप्ता+कनक अग्रवाल+योगिता सिंह+सुधा शर्मा आदि महिलाएं स्वागत समारोह में उपस्थित रही।