Ad

सपा के बगावती अधिवेशन में क्रान्ति :अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

[लखनऊ,यूपी]सपा के बगावती अधिवेशन में क्रान्ति :अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष |
मुलायम सिंग यादव की इच्छा के विरुद्ध बुलाये गए विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में आज अखिलेश यादव ने अपने पितामुलायम सिंह यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लेकर उन्हें यथोचित सम्मान देते हुए पार्टी का मार्गदर्शक बनाया |प्रो राम गोपाल यादव द्वारा प्रस्तावित इस क्रांतिकारी बदलाव को उपस्थित सदस्यों+नेताओं+मंत्रियों ने समर्थन दिया|
पार्टी के चाणक्य रहे ठाकुर अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया और प्रदेश अध्यक्ष दबंग शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है|
इस समर्थन से उत्साहित अखिलेश यादव ने कहा के वह अपने पिता का सम्मान पहले से ज्यादा करेंगे |इसे पूर्व अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने लाखों समर्थकों को नव वर्ष की शुभकामनाये मेल की हैं|