Ad

अखिल भारतीय डी ऐ डी वॉली बॉल के दो दिवसीय टूर्नामेंट का आज शुभारम्भ

[मेरठ]नियंत्रक[फंड्स] जे एस आर्या ने अखिल भारतीय डी ऐ डी वॉली बॉल के दो दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारम्भ कराया | उन्होंने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में खिलाडियों को निरंतर खेलने और फिट रहने को प्रेरित भी किया |
अयुद्ध पथ स्थित ऐतिहासिक खुले आकाश [ बेलवेडियर काम्प्लेक्स]में आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन रक्षा लेखा विभाग के खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया जा रहा है जिसमे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल चार टीम भाग ले रही हैं|नियंत्रक [फंड्स] जे एस आर्या +नियंत्रक[ सेना] डी आर नेगी [भ. र .ले अ ] संयुक्त नियंत्रक श्रीमती स्वर्ण कौर +सहायक नियंत्रक प्रवीण रंजन विकास ओझा आदि ने तिरंगे गुब्बारे भी हवा में छोड़े |
आज तीन मैच खेले गए जिनमे सी डी ऐ[ आर्मी] और सी डी ऐ [फंड्स] ने अलग अलग मैचों में पी सी डी ऐ [एयर फ़ोर्स] देहरादून को हराया |जबकि एक अन्य मैच में देहरादून ने सी डी ऐ[ पी डी] को हराया|
स्कोर निम्न रहा
[अ][=================सी डी ऐ [आर्मी] V/Sसी डी ऐ [पी डी]
[१]===================२५===================६
[२]==================२५===================५
[३]==================२५===================४
[आ]================सी डी ऐ [फंड्स] V/S पी सी डी ऐ [एयर फ़ोर्स देहरादून]
[१]===================२०=======================२५
[२]===================२५=======================१८
[३]===================२५=======================१२
[४]===================२५=======================१८
[इ]==================सी डी ऐ पी डी V/S एयर फ़ोर्स देहरादून
[१]====================१६======================२५
[२====================]२०======================२५
[३]====================११======================२५
कल बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेले जायेंगे और विजेताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा