Ad

Tag: किसान और जवान की एक सेना

जनरल वी के सिंह ने किसानो के मसीहा रालोद के प्रभावी छेत्र और सपा के की रियासत में धरने का हल चला कर गन्ना किसानो के हक़ के बीज बोये

जनरल वी के सिंह ने किसानो के मसीहा रालोद के प्रभावी छेत्र और सपा के की रियासत में धरने का हल चला कर गन्ना किसानो के हक़ के बीज बोये

जनरल वी के सिंह ने किसानो के मसीहा रालोद के प्रभावी छेत्र और सपा के की रियासत में धरने का हल चला कर गन्ना किसानो के हक़ के बीज बोये

[ मेरठ] सेवानिवृत सेनाध्यक्ष वी के सिंह ने किसानो के मसीहा रालोद के चौधरी अजित सिंह के प्रभावी छेत्र और सपा के मुलायम सिंह यादव की रियासत में धरने का हल चला कर गन्ना किसानो के हक़ के बीज बोये|:राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने २६ फरवरी मंगलवार को कमिश्नरी पार्क पर अनिश्चित कालीन डेरा डाल दिया है।इस अवसर पर जय जवान जय किसान का नारा देते हुए किसान और जवान की एक सेना बनाने का भी एलान किया गया|
उधर, उप गन्ना आयुक्त बीवी सिंह का कहना है कि किसानों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया है। आठ मार्च को बीएम सिंह को पक्ष रखने को बुलाया है।
कमिश्नरी के सामने स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार से शुरूहुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश के अस्सी फीसदी वोटर किसान हैं। इसके बाद भी दिल्ली लखनऊ के सिंहासन पर बैठने वाले लोग किसानों के साथ न्याय नहीं करते। देश में सबसे ज्यादा पीड़ित किसान ही है। किसानों को उनकी फसलों के दाम तय करने का भी हक नही है। ऐसे में वक्त आ गया है कि किसानों को संगठित हो जाना चाहिए। उन्होंने किसान सेना के गठन का ऐलान करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त फौजियों और किसान नौजवानों को संगठित करके एक किसान सेना का गठन किया जाएगा। जो केवल किसानों के हकों की लड़ाई शांति के साथ लड़ेगी।
हराष्ट्रीय किसान मजूदर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांग पूरी नही करेगी। धरना जारी रहेगा। इसके लिए अगर दस बीस साल भी लगे तो उन्हे परवाह नही है। मांगों में मुख्यत मय ब्याज गन्ना भुगतान, नियमित बिजली सुविधा, सी रंगराजन आयोग की रिपोर्ट लागू करना आदि हैं। मंच संचालन मेजर डाक्टर [सेवानिवृत]हिमांशु ने किया
कार चोरी
कमिश्नरी पार्क में शुरू हुए धरने के दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ही वाहन चोरों ने अपना करतब दिखा दिया। पार्क के बाहर पुलिस फोर्स के बीचों बीच खड़ी मारुति 800 चोरी हो गई। किसानों ने मंच से कार चोरी की जानकारी देते हुए पुलिस फोर्स से कार बरामद करने को कहा। लेकिन पुलिस के कानों पर जूं नही रेंगी।
किसान के बेहोश
होनेपर मची अफरा-तफरीपीलीभीत के किसान जगमोहन पार्क के बाहर अचानक ही बेहोश होकर गिर पड़ा जिससे धरना स्थल पर अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया तो पता चला कि उसे दौरा पड़ गया था।