Ad

Tag: केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में शिंदे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली रवाना हुआ

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ | यह दल केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ जंतर मंतर पर आयोजित भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होगा|
मेयर हरिकांत अहलुवालिया + महा नगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों में भर कर रवाना हुए|४० बसों का दावा किया गया है|
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि श्री शिंदे ने जयपुर के कांग्रेसी चिंतन शिविर में भगवा आतंकवाद जैसे आरोप लगा कर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है| आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता इसीलिए जब तक शिंदे माफी नहें मांगते तब तक संसद चलने नहें दी जायेगी

अफजाल गुरु की फांसी, कांग्रेस और भाजपा में ,फ़ुटबाल


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक दुखी भाजपाई

ओये झल्लेया ये कांग्रेसगिरी देख |एक तरफ तो अपराध के बारहवें साल में राजनीतिक लाभ के लिए अफजाल गुरु को फांसी दी फिर झेलम के इस अपराधी को यमुना के शहर की जेल में दफना दिया |उसके बाद सूचना प्रसारण मंत्री लुधियानवी मनीष तिवारी ने इस राष्ट्रीय मुद्दे को हैदराबाद में फ़ुटबाल बना कर हसाडी भाजपा पर ही निशाना साध दिया है और उचारा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का हमारे द्वारा राजनीतिकरण किया जा रहा है| ओये अपनी गलती छुपाने के लिए अब खुद ही कंधार में आतंकवादी के छोड़ने+ कारगिल और संसद पर हमले जैसे राष्ट्रीय आपदाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने लग गए हैं|

झल्ला

मेरे भोले सेठ जी अब देखो आपजी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर मुरली मनोहर जोशी+यशवंत सिन्हा जैसे हाशिये पर आये नेता गण कहने लगे हैं कि केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद के बयान को दबाने के लिए अफजल ‍गुरु को जल्दबाजी में फांसी दी गई एक साल है चुनाव होने को और शिंदे व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम के बचाव में फांसी का यह वक्त चिन्हित किया है|अब ये तो आप भी मानोगे कि पहाड़ों की तरफ मुह करके चिल्लाने से गूँज पहाड़ों को पर नहीं कर पाती वरन लौट कर अपनी तरफ ही आती है|

झारखंड में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव समय चाहते हैं और राज्यपाल ने कर दी है राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

झारखंड में भाजपा की अर्जुन मुंडा सरकार से झामुमो के 18 विधायकों के समर्थन वापसी के बाद जारी सियासी संकट के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज कहा कि राजनीतिक दलों को सरकार बनाने की संभावना तलाश करने के लिए विधानसभा को निलंबित रखा जाना चाहिए। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस्तीफे और विधानसभा भंग करने की मांग के बाद समझा जा रहा है कि राज्यपाल सैयद अहमद ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की है।

B J P Arjun Munda V/S J M M Sibu Soren

केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संवाददाताओं को बताया किउन्हें राज्यपाल की आरंभिक रपट मिल गयी है। इस पर विचार जारी है|