Ad

Tag: दिग्विजय सिंह के केजरीवाल से २७ सवाल

दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर छोड़ा दूसरा लैटर रॉकेट:पूछे २७ सवाल

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज अरविन्द केजरीवाल पर पेपर रॉकेट छोड़ दिया| इस लेटर में सवाल उठाये गए है जिनका अब सारी पार्टी जवाब मांग रही है| आई ऐ सी का कहना है की ये प्रश्न उनके वेब साईट पर हैं और दिग्विजय सिंह केवल मुद्दे को भटकने के लिए ऐसा कर रहे हैं इसीलिए इन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जायेगा|कुछ प्रश्न

दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर छोड़ा दूसरा लैटर रॉकेट:पूछे २७ सवाल

निम्न हैं:
[1] क्या ये सच है कि 20 साल की नौकरी के दौरान आपकी पोस्टिंग दिल्ली से बाहर नहीं हुई?
[2]- क्या आप बिना इजाजत स्टडी लीव पर चले गए?
[3]- आपने अपनी स्टडी लीव की रिपोर्ट सरकार को क्यों नहीं दी?-
[4] क्या आपकी पत्‍‌नी का ट्रासफर कभी दिल्ली से बाहर नहीं हुआ?-
[5] आपका एक बार चंडीगढ़ ट्रासफर हुआ, लेकिन आपने ज्वाइन नहीं किया?
[6]- क्या आप बिना इजाजत स्टडी लीव पर चले गए?
[7]क्या ये सच है कि चंडीगढ़ ट्रासफर के बाद वीआरएस लेने की कोशिश की?
[8] क्या सरकारी नौकरी करते हुए आपने एनजीओ बनाने की इजाजत ली थी?
[9]- क्या एनजीओ कबीर को फोर्ड फाउंडेशन से तकरीबन दो करोड़ रुपये मिले?
[10] क्या इस पैसे का इस्तेमाल भ्रष्टाचार विरोधी आदोलन में हुआ?
[11] सरकारी नौकरी करते हुए विदेशी संस्था से पैसे लेने की इजाजत ली?
[12]आपके किसी वेबसाइट पर दानदाताओं के नाम क्यों नहीं हैं?
[13]क्या ये सच है कि आप दो करोड़ रुपये लेकर अन्ना के पास गए थे और अन्ना ने पैसे लेने से इंकार कर दिया था?
[14]आपकी कोर कमेटी के एक सदस्य ने आप पर 20 करोड़ रुपये की धाधली का आरोप लगाया है, आपने इसका जवाब क्यों नहीं दिया?
[15] आप अमेरिकी एनजीओ आवाज के साथ रिश्तों का खुलासा करेंगे?
[16]अमेरिकी एनजीओ आवाज ने आपको किस तरह की मदद दी?
[17]क्या ये सच है कि आपने दिल्ली में तहरीर चौक बना देने जैसी बात कही है?
[18]क्या ये सच है कि आपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लिए पैसा डाइवर्ट किया? बचपन में हम लोग एक दूसरे पर कागज़ के राकेट बना कर छोड़ा करते थे और चिडाया करते थे | अब भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी कांग्रेस के महासचिव ने दिग्विजय सिंह[ जिनके पास कोई सरकार में जिम्मेदारी नहीं है ] ने चिडाने के लिए ये लैटर राकेट वाली राजनीती शुरू कर दी है| नितिन गडकरी के विरुद्ध घोटाला खोलने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार केजरीवाल को उकसा रहे थे| मीडिया के कैमरा पर भी कई बार कहा की कहा की केजरीवाल नितिन गडकरी के विरुद्ध कोई खुलासा करने वाले हैं अगर ऐसा तो जल्दी करें वरना मैंने[दिग्विजय सिंह] भी उनके लिए कुछ सवाल तैयार कर रखे हैं|अब केजरीवाल ने तो खुलासा कर दिया मगर दिग्गी राजा के नितिन गडकरी से पूछे जाने वाले सवालों के स्थान पर केजरीवाल आ गए हैं| और जिस प्रकार से पुराने सवालों को उठाया गया है उससे लगता है की चिड़ाना हे मुक्य उद्देश्य है|
इससे राबर्ट वढेरा + राहुल गांधी+सलमान खुर्शीद और शरद पवार पर लगाए जा रहे आरोपों से कुछ समय के लिए ध्यान जरूर भटकाया जा सकता है| केंद्र में सरकार उनकी है |केजरीवाल से परेशां है+बकौल दिग्गी राजा सरकार बेहद इमानदार है तो सभी आरोपों की जाँच करवा कर भ्रष्ट लोगों को सजा दिलवाने के लिए पहल क्यूं नहीं करते |