Ad

Tag: पूर्व मंत्री

राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त को निर्वाचन अधिकारी बनाया

[नई दिल्ली]वर्ष 2013-16 की अवधि के लिए राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] के संगठनात्मक चुनाव नवम्बर २०१३ तक कराये जाने हैं इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिविल एविएशन मिनिस्टर चौधरी अजित सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दीपचन्द्र डबास, पूर्व पार्षद को पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी और श्री सच्चिदानंद गुप्त, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया है |
रालोद के राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि संगठनात्मक चुनावों हेतु नए बने सक्रिय सदस्यों की सूची की तैयारी चल रही है।
राज्यों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव 31 अक्टूबर 2013 तक पूरे कर लिए जाएंगे।
इसे पूर्व २५ सितम्बर को रालोद के संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए दीपचन्द डबास, पूर्व पार्षद को पार्टी का राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया था
श्री डबास 80 के दशक में लोकदल के टिकट पर दिल्ली से पार्षद निर्वाचित हुए तथा निगम में लोकदल के नेता, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एवं जनता दल में दिल्ली प्रदेश के महासचिव भी रहे हैं। श्री डबास दिल्ली प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।