Ad

Tag: मानवाधिकार दिवस

भारत में वैदिक काल से ही मानव अधिकारों का अस्तित्व रहा है;नित्यानंद राय

(नई दिल्ली) भारत में वैदिक काल से ही मानव अधिकारों का अस्तित्व रहा है;नित्यानंद राय
मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि भारत में वैदिक काल से ही मानव अधिकारों का अस्तित्व रहा है। वैदिक मंत्रों में सर्वे भवंतु सुखिना: सर्वे संतु निरामया की पंक्तियों में पूरी मानवता की भावना समाहित है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मानव एवं मानवता के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं और मानवता की सेवा ही उनके जीवन का ध्येय है। श्री राय ने यह भी कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह मानव अधिकार आयोग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है
मानव अधिकार आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति पी.सी.पंत
, मानव अधिकार आयोग के महासचिव श्री बिम्बाधर प्रधान, एनएचआरसी के पूर्व अध्यक्ष और सदस्य, विभिन्न राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र तथा राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, राजनयिक, सिविल सोसायटी के सदस्य और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।