Ad

Tag: रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह

चौ अजित सिंह ने “यूं पी” की ८ सीटों के अलावा उत्तराखंड में भी अपने प्रत्याशियों को उतारना शुरू किया

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने अपने राजनीतिक दायरे को प उ प्र से बढ़ाते हुए टिहरी और आंध्र प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं इस कड़ी में कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी बनाया गया है|
गौरतलब है कि रालोद का यूं पी में कांग्रेस से चुनावी करार है जिसके अंतर्गत यूं पी से आठ सीटों पर रालोद के प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है यूं पी से बाहर चुनाव लड़ाने में कोई प्रतिबन्ध नहीं हैं इसी का लाभ उठाते हुए आज टिहरी से कुंवर जपेन्दर सिंह को उतारा गया है |
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह जी ने अपने आवास पर बैठक कर कुंवर जपेन्दर सिंह को टिहरी लोकसभा से रालोद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस अवसर पर सेंट्रल सिविल एविएशन मिनिस्टर ने कहा कि रालोद उत्तराखंड की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा तथा सम्पूर्ण उत्तराखंड के मुद्दों के साथ-साथ देश के विकास के मुद्दे के लिए भी संघर्ष करेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव गिरीश चौधरी ने बताया कि कुंवर जपेन्दर सिंह उत्तरांचल संयुक्त सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष तथा वल्र्ड ह्यूमैन राईट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के महासचिव हैं। वह 2012 में टिहरी लोकसभा का उपचुनाव भी लड़ चुके हैं।

हवा पर सवार चौ अजितसिंह प्.उ.प्र.में सियासी विरासत को तलाशने में व्यस्त हैं इसीलिए एयर इंडिया की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

एयर इंडिया का परेशान पायलट

ओये झल्लेया भाई हम तो तंग आ गए इस रोजमर्रा की दहशत भरी जिंदगी से |आये दिन यात्री विमानों में खराबी आ रही है और हमें राम राम करते हुए अपनी जान भी जोखिम में डाल कर जहाज उड़ाने पड़ रहे हैं | अब देख जेद्दाह से ४००[३८०+२०] लोगों को बोइंग ७४७ जम्बो में लेकर मुम्बई वाया हैदराबाद के लिए चले थे[ऐ आई ९६४]लेकिन यार हवा में पहुँच कर खतरे का अलार्म बजने लग गया पता किया तो आगे का एक द्वार सिक्योर्ड नहीं था|यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहाज को लौटाना पड़ा देर होने पर हैदराबाद को मिस करके सीधे मुम्बई जाना पड़ गया | अब देख इस तरह बदनामी तो हुई लेकिन साथ ही फालतू का खर्चा अलग हुआ |अभी पिछले दिनों ड्रीम लाइनर की विंड स्क्रीन में क्रेक्स आ गए तो दूसरे का पेनल ही निकल गया| मगर इतना सब होने पर भी सरकार चुप हैं मौन है यार हमारी जान से खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा ?

झल्ला

अरे सर जी दरअसल हवा पर सवार होने के चक्कर में सिविल एविएशन मिनिस्टर चौ.अजित सिंह प्.उत्तर प्रदेश में [,हुए दंगों में], अपनी सियासी जमीन को खो चुके हैं और आज कल उसी को तलाशने को जुटे हुए हैं |

राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त को निर्वाचन अधिकारी बनाया

[नई दिल्ली]वर्ष 2013-16 की अवधि के लिए राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] के संगठनात्मक चुनाव नवम्बर २०१३ तक कराये जाने हैं इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिविल एविएशन मिनिस्टर चौधरी अजित सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री दीपचन्द्र डबास, पूर्व पार्षद को पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी और श्री सच्चिदानंद गुप्त, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया है |
रालोद के राष्ट्रीय सचिव गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि संगठनात्मक चुनावों हेतु नए बने सक्रिय सदस्यों की सूची की तैयारी चल रही है।
राज्यों के अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव 31 अक्टूबर 2013 तक पूरे कर लिए जाएंगे।
इसे पूर्व २५ सितम्बर को रालोद के संगठनात्मक चुनाव करवाने के लिए दीपचन्द डबास, पूर्व पार्षद को पार्टी का राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया था
श्री डबास 80 के दशक में लोकदल के टिकट पर दिल्ली से पार्षद निर्वाचित हुए तथा निगम में लोकदल के नेता, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एवं जनता दल में दिल्ली प्रदेश के महासचिव भी रहे हैं। श्री डबास दिल्ली प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रालोद सुप्रीमो चौ.अजित सिंह का जन्म दिन कुम्भ त्रासदी के कारण सादगी से संकल्प दिवस के रूप में मनाया

[लखनयु ,मेरठ] पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र +रालोद सुप्रीमो + सिविल एविएशन मंत्री चौधरी अजित सिंह के ७४वे जन्म दिन को आज बेहद सादगी से संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया|रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने अपने नेता की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि कुम्भ मेला में हुई त्रासदी के कारण गरीबों के मसीहा चौधरी अजित सिंह का जन्म दिन सादगी से मनाया गया और संकल्प लिया गया कि प्रदेश कि जनता को भूख +भय+भ्रष्टाचार से बचाने के लिए १२ मार्च तक रोजाना रालोद आपके द्वारा कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत बसपा के शासन के भ्रष्टाचार और वर्तमान सपा सरकारकी असफलताओं को घर घर जाकर बताया जाएगा और रालोद की सदस्यता प्रदान की जायेगी |इस उपलक्ष्य में मेरठ में भी कमिशनरी चौराहे पर हवन किया गया | रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की दीर्घायु की कामना की |हवन में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह+मेनपाल सिंह+रणवीर शास्त्री+राजेंद्र जानी+विनय+गजेन्द्र नील कंठ+परवेज हलीम+संजय जाटव+ राजेन्द्र चिकारा+हरेन्द्र प्रधान +भोपाल सिंह+वेद प्रकाश शर्मा+राममेहर सिंह आदि हवन में शामिल हुए