Ad

Tag: सांसद राजेंद्र अग्रवाल

सांसद राजेंद्र अग्रवाल को गऊ रक्षकों ने सम्मानित किया

सांसद राजेंद्र अग्रवाल को गऊ रक्षकों ने सम्मानित किया

सांसद राजेंद्र अग्रवाल को गऊ रक्षकों ने सम्मानित किया

मेरठ हापुड़ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को आज गो रक्षक संघ ने सम्मानित किया|दिल्ली और गाजियाबाद से आये संघ के पदाधिकारियों ने सांसद के निवास पर जाकर सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया| उल्लेखनीय है कि सांसद द्वारा पिछले दिनों संसद में प्रश्न उठाया और आयरन बढाने के लिए गोमांस को उपयोगी बताने वाली पुस्तक को बंद कराने के लिए आवाज उठाई थी | इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि भारत कि अर्थ व्यवस्था को सुधारने के लिए पशु धन और विशेष कर गऊ धन विशेष उपयोगी हो सकता है|उन्होंने कहा कि केमिकल फर्टिलाईजरों के अंधाधुंध प्रयोग से समूचा वातावरण प्रदूषित हो रहा है ऐसे में जैविक खाद की तरफ लौटना जरुरी है|

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में शिंदे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली रवाना हुआ

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के न्रेतत्व में आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ | यह दल केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ जंतर मंतर पर आयोजित भाजपा के प्रदर्शन में शामिल होगा|
मेयर हरिकांत अहलुवालिया + महा नगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसों में भर कर रवाना हुए|४० बसों का दावा किया गया है|
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि श्री शिंदे ने जयपुर के कांग्रेसी चिंतन शिविर में भगवा आतंकवाद जैसे आरोप लगा कर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है| आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता इसीलिए जब तक शिंदे माफी नहें मांगते तब तक संसद चलने नहें दी जायेगी

भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया

भाजपा ने केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया

भाजपा ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंक कर विरोध जताया |इस अवसर पर छेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सुशील कुमार शिंदे द्वारा भगवा आतंकवाद को कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति बाताया
बच्चा पार्क पर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोर दार प्रदर्शन किया|इस अवसर पर सुशील कुमार का पुतला भी फूँका गया | सुरेश जैन ऋतुराज के न्रेतत्व में विधायक रविन्द्र भडाना, कमल दत्त शर्मा,योगेन्द्र पाल गुप्ता,मुकेश सिंघल,रश्मि अग्रवाल,प्रमोद,आदि उपस्थित थे

भाजपा की हाहाकार रैली में आज लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बढ़ते अपराधों के विरुद्ध हुंकार भरते हुए पार्टी के तेवर दिखाए

भाजपा की हाहाकार रैली

भाजपा की हाहाकार रैली में आज प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई ने बढ़ते अपराधों के विरुद्ध हुंकार भरते हुए पार्टी लाईन को उजागर किया|
कमिश्नरी चौक में आज भाजपा द्वारा हाहाकार रैली का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोग शामिल हुए| प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर लक्ष्मी कान्त वाजपई,संसद राजेंद्र अग्रवाल,पूर्व विधायक अमित अग्रवाल,मोहन लाल कपूर,मेयर हरिकांत अहलुवालिया,आदि ने रैली को संबोधित किया|इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस माह गन्ना ,धान,के प्रति सरकार की जन विरोधी नीतियों का पूरजोर विरोध किया जाएगा|
श्री वाजपई ने कहा कि मुरादाबाद,मेरठ,और देवरिया[१८दिसंबर] चंदौली [१९ दिसंबर ]] में आगामी सप्ताह से आन्दोलन शुरू किये जायेंगे| धान के कट्टे सर पर रख कर अधिकारियों के कार्यालय में कार्यकर्ता और नेतागण जायेंगे और सरकार को धन खरीदने के लिए मजबूर किया जाएगा

जिलाधिकारी जी आप अगर कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं तो में चला जाता हूँ

मेरठ के जिलाधिकारी के एक ज्ञापन भी सौंपा जाना था मगर रैली के स्थान पर एस पी और ऐ डी एम् [ सिटी] के ही आने पर वाजपई भारी समर्थकों के साथ जुलुस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया |यहाँ वाजपई ने कानून व्यवस्था पर अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि जिलाधिकारी महोदय आप रोजाना सुबह अखबार में खंगाले गए घरों कि फोटो,लूट डकैती के ख़बरें, देख कर संतुष्ट हैं तो में वापिस चला जाता हूँ |इस पर अधिकारी ने व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया|

रैली में दो जेब कतरों को धुना गया

रैली में दो जेब कतरों को जनता ने पकड़ कर धुन दिया थोड़ी देर के बाद एक पोलिस अधिकारी आये और उन्होंने जेब कतरों को हिरासत में लिया

आत्म दाह का प्रयास किया

प्रशासन के खिलाफ एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया जिसे पोलिस कर्मियों ने तत्परता से विफल कर दिया

आरक्षण समर्थकों की नारे बाज़ी

कलेक्ट्रेट में प्रोमोशन में आरक्षण विरोधी भी अपना मंच सजाये थे और बार बार माईक पर भाजपा से आरक्षण का विरोध करने के लिए नारे लगाते रहे |