[मेरठ,यूपी] आवास विकास का भ्र्ष्ट बाबू रु १५००० की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
भ्र्ष्टाचार निरोधक दस्ते ने आवास विकास के सम्पत्ति अधिकारी रामपाल भास्कर को १५००० रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया
बताय जा रहा है के भास्कर ने नौशाद से यह रिश्वत की रकम वसूली थी
इससे पूर्व बिजली विभाग के खजांची को भी पकड़ जा चूका है
Tag: AavaasVikaasMeerut
आवास विकास का भ्र्ष्ट बाबू रु १५००० की रिश्वत के साथ फंसा
अवैध घोषित२२ दुकानों के ध्वस्तीकरण के विरोध के चलते मेरठ में कानून व्यवस्था कसौटी पर आ पहुंची हैं
[मेरठ]अवैध घोषित २२ दुकानों के ध्वस्तीकरण के विरोध के चलते कानून व्यवस्था एक बार फिर कसौटी पर आ पहुंची हैं|देश भर में हाई अलर्ट के चलते इस प्रकार के बढ़ते असंतोष से व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने स्वाभविक ही हैं|
आज सुबह आवास विकास की ध्वस्तीकरण टीम शास्त्री नगर के सेन्ट्रल मार्किट पहुंची जहां उसे भारी विरोध का सामना करना पढ़ रहा है| व्यापारियों को भाजपा+सपा के स्थानीय नेताओं के साथ बाजार का भी समर्थन मिल रहा है इसके आलावा आज किसान नेता नरेश टिकैत भी विवादित स्थल पर आ पहुंचे हैं |संयुक्त व्यापार संघ खुले तौर पर पीड़ितों के समर्थन में आ गया है |
इस सब से उत्साहित आंदोलन कारी पीड़ित वर्ग साम +दाम +दंड सभी भेदों को अपनाने की घोषणा कर रहा है |
इसीकड़ी में धार्मिक अनुष्ठान कराये जा रहे हैं+युवाओं को बढ़ी संख्या में बेसबाल बैट्स थामे देखा गया |
जबकि बढे लोगों ने सुरक्षा और प्राधिकरण अधिकारियों को गुलाब के फूल भेंट करके गांधी गिरी का भी सहारा लिया |कहा जा रहा है के यदि मामला जल्द नहीं सुलझाया जा सका तो इस पॉश कालोनी+बाजार में भी किसानो का हुक्का गुडगुड़ा सकता है |
गौरतलब है के बीते दिन ही प्रदेश के कलेक्ट्रेट भवन में प्रदेश के मुख्य सचिव +डी जी पी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई थी और स्थानीय डी एम +एसएसपी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं |
मालूम हो के मुक़दमे की पैरवी गलत ढंग से किये जाने के फलस्वरूप स्थिति ध्वस्तीकरण तक आ पहुंची है |एक किसान की आवासीय भूमि पर व्यवसायिक कारोबार के विरोध में न्यायालय द्वारा २२ दुकानों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किये हैं जिनमे से २ दुकानदारों ने स्टे ले लिया हैं |
प्रदेश की समाजवादी सरकार पश्चिमी यूं प्र के व्यापारियों को कोई राहत देने के मूड में दिखाई नहीं दे रही |
,
Recent Comments