Ad

Tag: AnilViz

स्वास्थ्यमंत्री अनिलविज ने अम्बाला में ऐऍफ़एसओ के दो अनिल सहित तीन कर्मी सस्पेंड किये

[अम्बाला]स्वास्थ्यमंत्री अनिलविज ने अम्बाला में ऐऍफ़एसओ के दो अनिल सहित तीन कर्मी सस्पेंड किये हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज फ़ूड सप्लाई कार्यालय में अचानक छापा मारा और अनियमितताओं के लिए दो अनिल सहित तीन कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए| हरियाणा के हेल्थ मिनिस्टर श्री अनिल विज ने आज अपने गृह छेत्र अम्बाला छावनी में असिस्टेंट फ़ूड सप्लाई ऑफिस [Assistant Food Supply Office (AFSO)] में सरप्राइज रेड मारी और अनेक विसंगतियां+अनियमितताएं पकड़ी |जिसके फलस्वरूप मंत्री ने दोषी पृथ्वी+अनिल कुमार+अनिल शर्मा को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दे दिए \इस सरप्राइज चेकिंग में ऐ ऍफ़ एस ओ भी अनुपस्थित पाया गया |सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनी से इस कार्यालय के कर्मियों के खिलाफ मंत्री अनिल विज को शिकायतें मिल रही थी जिनके आधार पर पहले चेतावनी दी गई थी मगर जब सुधार होता नहीं दिखा तो यह छापा मारा गया है| श्री अनिल विज ने काम में कोताही के प्रति जीरो टॉलरेंस का अपना प्रॉमिस भी दोहराया

हरियाणा के कद्दावर स्वास्थय मंत्री अनिल विज सड़कदुर्घटना में बाल बल बचे

[अम्बाला,चंडीगढ़] हरियाणा सरकार के कद्दावर केबिनेट स्वास्थय मंत्री अनिल विज आज सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए|श्री विज अम्बाला कैंट से भाजपा के वरिष्ठ विधायक भी हैं| उन्होंने रोबर्ट वढेरा और डी एल ऍफ़ में हुई अनियमित लैंड डील को लेकर पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार निशाने पर लिया हुआ है| इसके आलावा श्री विज आजकल अस्पतालों में निरीक्षण करके अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं
अम्बाला कैंट से विधायक अनिल विज आज सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।राज्य विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए निकलने से पूर्व शास्त्री कॉलोनी , अम्बाला कैंट स्थित अपने घर से चाय पीने चले वह स्वयं कार चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुल के नीचे से मुड़ी तभी तेज गति में पीछे से आ रहे एक ट्रालर ने उनकी कार को जोर से टककर मार दी।
इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन श्री विज को खरोंच तक नहीं आई वे बाल बच गए।
स्वास्थय मंत्री बाद में सरकारी कार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। पुलिस ने ट्रालर चालक के खिलापक मामला दर्ज कर लिया है|

हरियाणा विधानसभा में सीएम के अनुरोध पर पहले से ज्यादा कार्य करने पर बनी आम सहमति

[चंडीगढ़] हरियाणा की ९० सदस्यीय विधान सभा के पहले सत्र का पहला सोमवारी दिन यदपि अौपचारिकताओं में बीता लेकिन इसके साथ ही प्रदेश की राजनीती में एक नई शुरुआत भी हुई है |सभी मुख्य दलों ने बिना किसी लागलपट के सी एम के अनुरोध को स्वीकार करके विधान सभा के सत्रों की संख्या को बढ़ाये जाने पर अपनी सहमति दे दी है |रिकॉर्ड जीत से बनी भाजपा की पहली सरकार केपहले सीएम श्री खट्टर ने निरंतर घट रहे स्त्रों पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि १३ वी विधान सभा में एक चौथाई से ज्यादा नए सदस्य है और १३ महिलाएं चुन कर आई हैं ऐसे में इन सभी सदस्यों के मन में हरियाण के विकास के लिए अनेकों योजनाएं हो सकती हैं जिन्हे व्यक्त करने के लिए इन सभी को पर्याप्त अवसर दिया जाना चाहिए |सी एम ने बताया कि देश भर की विधान सभाओं के मुकाबिले हरियाणा में सबसे कम दिन सदन में कार्य हुआ है |उन्होंने एवरेज १० दिन प्रति वर्ष का आंकड़ा बताया और इसे बढ़ाये जाने का अनुरोध किया |
गौरतलब है कि १९६६ में ५४ सीटों का प्रावधान रखा गया था जिसे एक वर्ष के पश्चात बढ़ा कर ८१ कर दिया गया और उसके पश्चात १९७७ में वर्तमान ९० सीटों वाला स्वरुप प्रदान किया गया |लेकिन इस वृद्धि के ठीक उलट सदन में कार्य की अवधि घटती चली गई यहाँ तक कि एक सत्र मात्र एक दिन में भी निबटा दिया गया |
कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भाग्य वश यह उन्हें विरासत में मिला था |उन्होंने बताया कि एक वर्ष में केवल एक दिन का भी सत्र चला है |इनेलो के अभी चौटाला ने भी सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया|इनेलो के सभी विधायकहरी पगड़ी में आये थे
आज हरियाणा में भाजपा के पहले सी एम मनोहर लाल खट्टर को अस्थायी [प्रोटेम]विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर सिंह कादियान ने शपथ ग्रहण कराई |श्री गुर्जर को स्पीकर चुना गया |मुख्य मंत्री के नौ मंत्री रत्न [१] राम बिलास शर्मा[२]अभिमन्यु[३]ओम प्रकाश धनकड़[४]अनिल विज[५]नरबीर सिंह[६]कविता जैन [७]राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव[८]कृष्ण कुमार बेदी [९] करण देव कंबोज ने शपथ उठाई |कैप्टेन अभिमन्यु ने सबसे अलग संस्कृत में शपथ ली सदन में कुल 90 विधायक हैं |
मनोहर लाल खट्टर के रूप में हरियाणा में 18 साल बाद कोई गैर जाट
ऐसा नहीं कि इससे पूर्व कोई गैर जाट मुख्य मंत्री नहीं आया मगर श्री खट्टर राज्य के पांचवें ऐसे पहले गैर जाट मुख्यमंत्री हैं जो पंजाबी पुरूष्ाार्थी समाज से है श्री खट्टर से पहले [१]बी डी शर्मा[२]राव वीरेंद्र सिंह[३]बी डी गुप्ता [४]भजन लाल हरियाणा के गैर जाट मुख्यमंत्री रह चुके हैं.
बंसीलाल के बाद ओम प्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो – दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं |
सोर्सगूगल

खट्टर साहब शाहीदामाद की जमीनों के केस में कानून की गौरीदेवी की आँखों पर बंधी कालीपट्टी कौन खोलेगा?

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये शाही दामाद रोबर्ट वढेरा जितना भी नखरे दिखा ले +मीडिया को धमका ले+हमें आँखे दिखा ले +लेकिन हरियाणा में ४४ करोड़ रुपयों के हुए जमीन घोटालों में दंड से बच नहीं सकता| ओये हसाडे
पुरुषार्थी मुख्यमंत्री मोदी के मनोहर लाल खट्टर और ऊर्जावान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फरमा दिया है कि दोषी कितने भी बढे हों बख्शें नहीं जायेंगे कानून अपनी प्रक्रिया का पालन करेगा |अंग्रेजी में भी कहा है कि लॉ विल टेक इट्स ओन कोर्सLaw will take its own course

झल्ला

ओ मेरे चतुर होते जा रहे सेठ जी शाहीदामाद की जमीनों के केस में कानून की गौरीदेवी की आँखों पर बंधी कालीपट्टी कौन खोलेगा ?
हमने सुना+पढ़ा और देखा है कि कानून की गौरी देवी की आँखों पर काली पट्टी बंधी है हुकमरानों द्वारा जो दिखाया जाता है वोही देवी को दिखाई देता है क्यों नहीं समझे ना? अरे ये बॉल है आप जी की ही कोर्ट में

हरियाणादिवस पर भी सरकार+सत्तारुड पार्टी की वेबसाइटें भाजपा की सुस्ती की चुगली खा रही हैं

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

भाजपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया हसाडे सोणे हरियाणा राज्य दे जम्मण दियां लक्खों लख वधाइयां |ओये पी एम नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं के साथ हुन हसाडे सोणे हरियाणा दे विकास नूँ वी पंख लग जाणे हैं |देख पी एम मोदी के हसाडे सोणे मनोहर जी लाल खट्टर ने राजनीतिक रूप से उपेक्षित फरीदाबाद के कृष्णा नगर में झाड़ू लगा कर सफाई की शुरुआत कर दी है |हरियाणा दिवस की ख़ुशी में जेल बंदियों की सजा माफी वाली प्ररम्परा को निभा दिया और यहाँ तक कि हसाडे खासुलखास+ऊर्जावान+उत्साहित+अनुभवी स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज़ साहब ने भी अस्पतालों का निरीक्षण करके लापरवाहोंको सस्पेंड कर दिया और सबकुछ दुरुस्त +पारदर्शी रखने की हिदायत दे दी है|ओये मानता है न कि अब हसाडे भी अच्छे दिन आ ही गए

झल्ला

ओ मेरे सेठ जी ये तो ठीक है+ दुरुस्त हैं+गुड है लेकिन हरियाणा भाजपा और प्रदेश सरकार की वेबसाइटें आप लोगों की गवर्नेंस की सुस्ती की चुगली खा रही हैं

पुरुषार्थी”मनोहर”ने सियासी”महाभारत”जीत के पश्चात हरियाणा के विकासार्थ सत्ता ग्रहण की

Panchkula, Haryana[पंचकुला,चंडीगढ़]मोदी के”मनोहर”ने सियासी “महाभारत”जीतने के पश्चात आज हरियाणा के विकास के लिए सत्ता ग्रहण की|पी एम नरेंद्र मोदी आज सफ़ेद जैकेट में आये तो सी एम खट्टर ने केसरिया रंग की जैकेट और मोदी स्टाइल आधे बाजू का कुर्ता धारण किया | हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई |
बीते दिनों हरियाणा में हुए सियासी महाभारत में कांग्रेस के बी एस हुड्डा और इनेलो के ओम प्रकाश चौटाला आदि महारथियों को धराशाई करने के पश्चात आज पुरुषार्थी मनोहर लाल खट्टर ने अपने नौ रत्नों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की |
खट्टर प्रदेश में पहले भाजपा के मुख्य मंत्री बने हैं और सम्भवत श्री खट्टर पाकिस्तान से विस्थापित किसी परिवार से सम्बंधित पहले मुख्य मंत्री भी हैं| मोदी ने शपथ ग्रहण करने के पश्चात हाथ जोड़ कर सबका अभिवादन किया और एल के अडवाणी के पाँव छु कर आशीर्वाद लिया |
प्रदेश अध्यक्ष के शर्मा+कैप्टेन अभिमन्यु+ओ पी धनकड़+अनिल विज़ आदि मंत्री मंडल में शामिल किये गए हैं |अभी पांच और मंत्रियों के लिए रिक्तियां छोड़ी गई है |इस समारोह में स्वयं पी एम नरेंद्र मोदी+लाल कृष्ण आडवाणी+मुरली मनोहर जोशी +श्रीमती सुषमा स्वराज+राजनाथ सिंह+पंजाब के चीफ मिनिस्टर प्रकाश सिंह बादल+राजस्थान से श्रीमती सिंधिया +केंद्रीय मंत्री वी के सिंह+वैंकैया नायडू आदि उपस्थित थे|
श्री खट्टर आरएसएस और मोदी के करीबी हैं पहली बार चुनाव लड़ कर जीत दर्ज करने के साथ ही इन्हें मुख्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है बेशक इन्हें सत्ता का अनुभव नहीं है मगर इन्होने अनेको चुनावों में पार्टी के लिए देश के विभिन्न भागों में अभियान चलाये हैं और सफलता पाई है|शायद इसी गुणवत्ता के फलस्वरूप हरियाणा के तीन “लाल” के राजनितिक दलों के सामने चौथे लाल “मनोहर लाल खट्टर” का वजूद स्थापित करने में सफल हुए हैं |
फोटो कैप्शन
The Prime Minister, Shri Narendra Modi arrives to attend the swearing in ceremony of new Haryana Chief Minister, at Panchkula, Haryana on October 26, 2014.
The Governor of Haryana, Prof. Kaptan Singh Solanki is also seen.