Ad

Tag: ayodhya mandir

बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाशिम अंसारी आई सी यूं में भर्ती :हालत स्थिर

[लखनउ,यूपी] हाशिम अंसारी आई सी यूं में भर्ती :हालत स्थिर|हाशिम रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सबसे उम्रदराज पैरोकार हैं|
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सबसे उम्रदराज पक्षकार मुहम्मद हाशिम अंसारी [९६] की हालत स्थिर है |
इन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय[केजीएमयू]सघन चिकित्सा कक्ष ICU में रखा गया।
उन्हें सीने में दर्द की वजह से ६ फरवरी को फैजाबाद से लाकर केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
अयोध्या के मूल निवासी और पेशे से दर्जी अंसारी विवादित स्थल के मुकदमे के सबसे पुराने पक्षकार हैं। वह दिसम्बर 1949 से इस मामले से जुड़े हैं, जब तत्कालीन बाबरी मस्जिद के अंदर रामजन्मस्थल बताकर भगवान राम की मूर्तियां रख दी गयी थीं।
अंसारी को वर्ष 1954 में प्रतिबंध के बावजूद बाबरी मस्जिद में अज़ान देने के आरोप में फैजाबाद की अदालत ने दो साल की सजा सुनायी थी।
वर्ष 1961 में अंसारी तथा छह अन्य लोगों ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से फैजाबाद दीवानी अदालत में दायर मुकदमे में बाबरी मस्जिद पर मुसलमानों का दावा किया था। अंसारी उनमें से एकमात्र जीवित पक्षकार हैं

विश्व हिन्दू परिषद को शोक :संस्थापक अध्यक्ष अशोक सिंघल नहीं रहे

[नई दिल्ली]विश्व हिन्दू परिषद को शोक :संस्थापक अध्यक्ष अशोक सिंघल नहीं रहे|अशोक सिंघल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और मेदांता में इनका उपचार किया जा रहा था |आज दोपहर ढाई बजे इनका देहांत हो गया|श्री सिंघल संघ परिवार से निकले थे और इन्होने हिन्दुओं के एकीकरण के लिए विश्व हिन्दू परिषद संस्था का गठन भी किया|श्री सिंघल और इनके सहयोगी प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम लला मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई

डिजिटलाइज्ड “श्रीरामचरित्र मानस” के साथ ही शायद अब श्रीराम को अयोध्या वाला निवास भी मिल जाये

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

भाजपाई चेयर लीडर

ओये झल्लेया मुबारकां! ओये हसाडे सोणे पीएम नरेंद्रभाई दामोदर दास मोदी ने राम चरित्र मानस के डिजिटल स्वरुप को लांच कर दिया है |ओये प्रधान मंत्री ने कह दिया है कि इसकी एक प्रति विश्व भर से भोपाल में आने वाले हिंदी विशेष्ज्ञों को दे दी जाये और तो और उन्होंने आकाशवाणी के ९ लाख घंटे के रिकॉर्ड खजाने पर कॉलेजों में रिसर्च कराने को भी कह दिया है |ओये भगवान राम के परिवार द्वारा स्थपित भारतीय परिवार के मूल्यों की गंगा देश +विदेश +घर +घर में बहने लगेगी

झल्ला

ओ मेरे सेठ जी !आप जी की बात तो ठीक ही लग रही है |टीवी सीरियल रामायण+महाभारत+चाणक्य के बाद डिजिटलाइज्ड रामचरित्र मानस से वांछित लाभ जरूर मिलेंगे|हो सकता है डिजिटलाइज्ड “श्रीरामचरित्र मानस” के साथ ही शायद अब श्रीराम को अयोध्या वाला निवास भी मिल जाये

यूं पी की अयोध्या में गुजरात के सोम नाथ मंदिर की तर्ज़ पर सरकार भव्य मंदिर का निर्माण करायेगी ?

यूं पी की अयोध्या में गुजरात के सोम नाथ मंदिर की तर्ज़ पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा यह एक खबर है और अगर इस चौंकाने और सतर्क करने वाली बड़ी खबर का खंडन शीर्ष न्रेत्त्व से नहीं आया तो इस एक कदम से देश में धर्म निरपेक्षता को एक परिभाषा मिलेगी|
दिल्ली बेस्ड अंग्रेजी के दैनिक टाइम्स आफ इंडिया ने यूं पी के पोलिस और सत्ता के गलियारों में हुए संवादों के आधार पर यह समाचार छापा है कि फैजाबाद के वरिष्ठ पोलिस अधिकारी और डी एम् की मीटिंग में सोम नाथ मंदिर की तर्ज़ पर राम मंदिर के निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की गई है | राज्य सरकार के सचिव सतीश चन्द्र मिश्रा द्वारा डी जी पी को लिखे पत्र में राम जन्म भूमि के निर्माण सम्बन्धी मीटिंग के आयोजन का उल्लेख किया गया है|
इस सन्दर्भ में भाजपा के वयोवृद्ध नेता एल के अडवाणी के ब्लॉग का जिक्र करना जरुरी है जिसमे उन्होंने सोम नाथ मंदिर के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस के छद्म धर्म निरपेक्षता को उजागर किया है | तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु के विरोध के बावजूद भी तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा एतिहासिक सोम नाथ मंदिर में ज्योतिर्लिन्ग्हम स्थापित करके यह बताने का प्रयास किया है कि हमारा राष्ट्र धर्म विरुद्ध या अधार्मिक नहीं है बल्कि यह सच्चे सेकुलरिज्म को दर्शाते हैं कांग्रेस + सी बी आई+भाजपा +मुजफ्फर दंगों में आरोपों से घिरे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की सत्ता रुड पार्टी का यह समजवादी दावं फ़िलहाल उनके विरोधियों को इस दिशा में व्यस्त ही रखेगा
अपने नवीनतम ब्लॉग के टेलपीस [पश्च्य लेख] में अडवाणी ने लिखा है कि सोमनाथ मंदिर जब बन कर तैयार हुआ तब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंदर प्रसाद को मंदिर का उद्घाटन करने के लिए ज्योतिर्लिन्ग्हम [Jyotirlingam. ] स्थापित करने का आमत्रण दिया गया |इस कार्य के लिए तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु आपत्ति उठा चुके थे लेकिन प्रधान मंत्री की आपत्ति को दरकिनार करते हुए राजेंद्र बाबू ने यह कहते आमंत्रण स्वीकार किया कि मस्जिद या चर्च में अगर ऐसा आयोजन होता तो भी में सहर्ष स्वीकार करता| अडवाणी ने कहा किहमारा राष्ट्र धर्म विरुद्ध या अधार्मिक नहीं है बल्कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद के भाव देश के सच्चे सेकुलरिज्म को दर्शाते हैं | राष्ट्रपति ने अपने प्रधान मंत्री के विरोध के बावजूद धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अथिति की भूमिका निभा कर यह प्रमाणित भी किया