Ad

Tag: B J P STATE PRESIDENT Vijay goel

सुधांशु मित्तल के इस्तीफे से भाजपा के दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल के “पर” कतरने की कवायद शुरू

[नयी दिल्ली]२२ अगस्त | सुधांशु मित्तल के इस्तीफे से भाजपा के दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल के “पर” कतरने की कवायद शुरू
भाजपा के दिल्ली में चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक पद से सुधांशु मित्तल ने बीते दिन इस्तीफा दे दिया है | इसे प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की दिल्ली प्रदेश में राजनीतिक अक्षमता के विरुद्ध एक बगावत के नतीजे के रूप में देखा जा रहा है| सुधांशु मित्तल विजय गोएल के नजदीकी समझे जाते हैं|
सुधांशु मित्तल के इस इस्तीफे से अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल के पर कतरने की कवायद शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा की चुनाव अभियान समिति की घोषणा एक-दो दिन में की जाने वाली है इसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय गोएल के विरोधी खेमे के लोगों को सांत्वना दी जा सकती है|इसी कड़ी में सुधांशू मित्तल को एक भी एक नई जिम्मेदारी दी जा सकती है| श्री मित्तल के इस्तीफे से संकेत मिल रहे हैं कि अब गोयल विरोधी खेमे के लोगों को कुछ हद तक संतुष्ट किया जा सकेगा|
कांग्रेस के प्रदेश में[१] फ़ूड सिक्यूरिटी कार्यक्रम को चालू किये जाने और उभरती[२] “आप” पार्टी के जवाबों की तलाश करती भाजपा में असंतुष्टों की नाराजगी को दूर करने की कवायद पार्टी में शुरू कर दी गई है|

कांग्रेस और भाजपा दिल्ली में त्रिकोणीय चुनावी मुकाबिले की “आप” की इच्छा पूरी करने के मूड में नही दिख रहे

आम आदमी पार्टी [आप]के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की राजनीती में बीते दिन जो लंगर घुमा कर विजय गोयल और शीला दीक्षित को चुनाव लड़ने के लिए ललकारा था उसे मीडिया ने तो हाथों हाथ लिया मगर भाजपा और कांग्रेस केजरीवाल की इस महत्त्वकांक्षा को पूरी करते नही दिख रहे|
बीते दिनों आप पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की मुख्य मंत्री श्री मति शीला दीक्षित के विरुद्ध चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल को भी त्रिकोणीय [भाजपा+कांग्रेस+आप] मुकाबिले में आने को उकसाया|
लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनौती को कोई महत्त्व नहीं दिया है|
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने फोन पर हँसते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा के अरविन्द केजरीवाल ने जो लंगर घुमाया है उस पर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं देते|उधर प्रदेश कांग्रेस के पवन खेडा ने बड़े सधे हुए स्टीरियो टाइप शब्दों में कहा के यह तो लोक तंत्र हैं यहाँ हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने की आज़ादी है|यह पूछने पर के क्या आप इस चेतावनी का स्वागत करते हैं तो थोड़ा कर्कश स्वर में पुनः कहा गया के स्वागत या विरोध का कोई प्रश्न नही है यह लोक तंत्र हैं कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है|
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सलीम ने पुराने आरोप को दोहराते हुए कहा है के साबित हो गया है के आप पार्टी किसके इशारे पर चल रही है|कांग्रेस शुरू से ही अरविन्द केजरीवाल को भाजपा की बी टीम बताती आ रही है|
गौरतलब है के अरविन्द केजरीवाल का यह पहला चुनाव होगा लेकिन फ़िलहाल मीडिया में छाए रहते हैं| दिल्ली विधान सभा के होने वाले चुनाव केजरीवाल के राजनीतिक कद को स्थापित करेंगे | इन चुनावों के नतीजे ही बताएँगे कि उत्साही केजरीवाल का यह कदम आत्मघाती है या राजनीती को बदलने के लिए एक पड़ाव है |