Ad

Tag: B J Y M

भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भाजयुमो विजय संकल्प दिवस के रूप में मनायेगी

भाजपा ने प्रधान मंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी की घोषणा करने बाद अब मोदी का महिमा मंडन शुरू कर दिया है जिसके फलस्वरूप भाजयुमो द्वारा मोदी के जन्म दिन पर १७ सितम्बर को पूरे देश में विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाने घोषणा की है|
भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि १७ सितम्बर को नरेन्द्र मोदी अपनी आयु के ६३ वर्ष पूरे करेंगे जिसे पूरे देश में उत्सव के रूप मनाने का निर्णय लिया गया है| इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी के नारे [१]कांग्रेस मुक्त भारत[२]विकास युक्त भारत[३]नई सोच नई उम्मीद को साकार करने का संकल्प लिया जाएगा| मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने युवाओं से इस संकल्प दिवस में शामिल होने की अपील की

भाजपा के अधिक सदस्य बनाने वाले युवाओं को नरेंदर मोदी से मिलवाया जाएगा ;भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए चालाये जा रहे अभियान में एक नया रोचक ट्विस्ट दिया है|
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सांसद , अनुराग ठाकुर ने आज यह घोषण की है के सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले पहले ५०० युवाओं को तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आगामी लोक सभा के सम्बंधित सबसे अच्छा सुझाव देने वाले २० युवाओं को भाजपा चुनाव अभियान के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यतिगत रूप से मिलने का अवसर दिया जाएगा|

भाजपा के अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार और मुद्रा स्फूर्ति रोकने के लिए भ.जा.यु.मो. की कमेटियों का गठन किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के युवा सांसद अनुराग ठाकुर बी सी सी आई के संयुक्त सचिव भी हैं |२ जून को दिल्ली में पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करके इन्होने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फूर्ति की रोकथाम करने के लिए कुछ कमेटियों का गठन भी किया| भाजपा ने अपनी वेब साईट पर बताया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम बनाने पर भी जोर दिया गया|इस मीटिंग में अच्छे शासन संचालन के लिए सन्देश दिए गए|[१] आई टी +[२]सोशल मीडिया+लीगल आदि कार्यों के लिए कमेटियों का गठन किया गया | भाजपा के अनुसार १८ से २५ साल तक के युवाओं को सदस्य बना कर २०१४ में चुनावी वैतरणी पार की जा सकेगी|