Ad

Tag: Badminton

भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो के राष्‍ट्रमंडल खेलों 2014 में १५ स्वर्ण सहित 64 पदक जीते

भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो में राष्‍ट्रमंडल खेलों 2014 में १५ स्वर्ण सहित 64 पदक जीते |राज्य सभा के सभासदो के आलावा केन्‍द्रीय कौशल विकास, उद्यमिता, युवा मामले और खेल मंत्री सर्बानंदा सोनवाल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।
राष्‍ट्रमंडल खेल 2014 के 10वें और 11वें दिन, भारत ने 13 पदक (2 स्‍वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्‍य) जीते। पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है :
क्र. सं.=====खिलाड़ी का नाम===========प्रतियोगिता========================================पदक
१].जोशना चिनप्‍पा/दीपिका पल्‍लीकल======स्‍क्‍वाश (महिला युगल)======================================================स्‍वर्ण
२].देवेंद्रो लेशराम===================बॉक्सिंग लाइट वेट (49 किलोग्राम)=============================रजत
३].लेशराम देवी====================बॉक्सिंग लाइट वेट (57-60 किलोग्राम)===========================रजत
४]मनदीप जांगरा===================बॉक्सिंग वेल्‍टर वेट – (69 किलोग्राम)===========================रजत
५]विजेंद्र सिंह======================बॉक्सिंग मिडल वेट (75 किलोग्राम)=============================रजत
६]राजेंद्र राहेलू== भारोत्‍तोलन (हैवीवेट)======================================रजत
७].पी वी सिंधू=====================बैडमिंटन (महिला एकल)=============================================कांस्‍य
८].आर वी गुरूसाईदत्‍त===============बैडमिंटन (पुरूष एकल)==============================================कांस्‍य
९].शकीना खातून=================भारोत्‍तोलन (लाइटवेट)================================================कांस्‍य
१०].अर्पिंदर सिंह==================एथलेटिक्‍स (ट्रिपल जम्‍प)==============================================कांस्‍य
११].कश्‍यप पारूपल्‍ली===============बैडमिंटन (पुरूष एकल)=========================================================स्‍वर्ण
१२].अश्‍वनी पोन्‍नाअप्‍पा/ज्‍वाला गुप्‍ता====बैडमिंटन (महिला एकल)======================================रजत
१३].सादर सिंह/अक्षदीप सिंह/बिरेंद्र लाकर/चिंगलेनसाना कंगूजम/चंदाना निक्किन/थिम्‍मइया/दानीश मुज्‍तबा/धर्मवीर सिंह/गुरविंदर चांडी/गुरबाज सिंह/कोठाजीत खादंगबाम/मनप्रीत सिंह/श्रीजस पारात्‍तू रवींद्नन/रूपिंदर सिंह/रमन‍दीप सिंह/सुनील सोमारपेट वितालाचार्य/ रघुनाथ वोक्‍कालिगा रामचंद्र
हॉकी पुरूष===============================================रजत

केंद्रीय खेल मंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को बधाई दी और सहायता का आश्वासन भी दिया

केंद्रीय खेल मंत्री ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता पी.वी. सिंधू को बधाई दी |
युवा मामले और खेल मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2013 में सफलता पर पी.वी. सिंधू को बधाई संदेश भेजते हुए कहा
‘‘ग्वांगझाउ, चीन में हुई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2013 में विशिष्ट सफलता के लिए आपको बधाई। आपने महिला सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।’’ युवा मामले और खेल मंत्रालय भविष्य में भारत का सम्मान बढ़ाने के आपके प्रयासों में सहायता करने के प्रति वचनबद्ध है।
पी.वी. सिंधू ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप २०१३ में १० अगस्त को खेले गए महिला एकल में कांस्य पदक जीता है.इस वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी और भारत की तीसरी खिलाडी बन गई है| सेमी फाईनल में सिन्धु थाईलेंड की आर इन्तानों से १०-२१,१३-२१ से पिछड़ गई |इससे पूर्व प्रकाश पदुकोण[एकल] और ज्वाला गट्टा+ अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने यह ख़िताब हासिल किये हैं |