Tag: BharatRatn
रालोद ने खोये हुए विरासती हक़ को पाने के लिए सियासत का हठी हुक्का गुड़गुड़ा दिया
आज बाई पास स्थित गायत्री ग्राउंड में किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा+जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव+ राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह+बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार+राज्यसभा सांसद केसी त्यागी+रालोद नेता जयंत चौधरी और उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व सहयोगी शरद यादव+नीतिश कुमार + चौ. अजित सिंह ने भगवा खेमे पर जम कर जुबानी हमला बोला | चौ. चरण सिंह की शख्सियत के साथ अन्याय का आरोप लगाया गया |सपा के शिवपाल यादव ने भी सहयोग का आश्वासन दिया
|इस रैली में सर्व सम्मति से १२ तुगलक रोड पर पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में स्मारक के लिए शरद यादव के न्रेतत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया| इसके अलावा दिल्ली स्थित किसान घाट पर मौन रखने पर भी सहमति बनी |
रैली को सम्बोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दक्षिण से लेकर उत्तर तक सभी क्षेत्रीय पार्टियों को मिलकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए।
इन्ही की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा ने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और किसान एकता को कमजोर करने के लिए साजिश के तहत जाटों और मुसलमानों को अलग-अलग किया है।हम ये मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। शरद यादव ने कहा कि किसान खंड खंड हैं, इसीलिए देश में सियासी पाखंड है। देश के किसान अगर एक हो जाएंगे तो पाखंडियों की सियासत खत्म हो जाएगी और दिल्ली में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मारक बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि 12, तुगलक रोड को स्मारक बनाना पूरे देश के किसान का हठ है। हम हठ से अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। मंच पर कांग्रेस समेत जदयू+सपा+जद (एस) + रालोद के झंडे एक नए राजनीतिक शक्ति की तरफ इशारा कर रहे थे।
Recent Comments