Ad

Tag: BiharPolitics

बिहार में शरद की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगने शुरू:नितीश ने ख़ारिज किया

[पटना,बिहार] बिहार में शरद की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगने शुरू:नितीश ने ख़ारिज किया शरद यादव के तख्ता पलट के पश्चात ही उनके राजनितिक जीवन से रिटायरमेंट की उड़ रही ख़बरों को खारिज करते हुए सी एम नितीश कुमार ने कहा के शरद का मार्गदर्शन मिलता रहेगा| शरद यादव से जे डी यू पार्टी के अध्यक्ष पद का ट्रांसफर नितीश को हुआ है| जे डी यू के नव नियुक्त अध्यक्ष नितीश के अनुसार शरद यादव को तीसरी बार अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी नियमों को बदला गया था लेकिन अब शरद यादव ने स्वयं ही सार्वजनिक रूप से अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही थी इसीलिए यह बदलाव किया गया है गौरतलब हे के अध्यक्ष पद जाने के साथ ही शरद का कार्यकाल राज्य सभा में भी पूर्ण होने जा रहा है | नितीश कुमार की महत्वकांक्षाओं के मद्देनजर अब पार्टी की सारी शक्ति नितीश के ही हाथों में रहेगी इसीलिए बिहार की राजनीती में वयोवृद्ध शरद यादव की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगने शुरू हो गए हैं

नितीश और लालू ने सोनिया का बिहार में कहना माना ,डूबता इनका ये नाखुदा क्या गुल खिलायेगा

नितीश और लालू ने सोनिया का कहना माना
डूबता इनका ये नाखुदा क्या गुल खिलायेगा ?
माइनस +माइनस किताबों में प्लस होते हैं
बिहार के चुनावों में क्या ये जादू हो पायेगा??
कश्तियाँ उनकी क्या किनारे पे उत्तर पाएंगी ???
बिहार में पतवार जिन्होंने कांग्रेस को थमा दी है
वापिसी उनकी बिहार में क्या हो पाएगी ????
नाखुदा जिन्होंने कांग्रेस को बना रखा है

गिरिराज सिंह ने मोदी विरोधी लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बता कर नए सांसदों को संकेत दिया?

भाजपा के बिहार में कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने आज फिर एक विवादित सियासी बयान उछाल कर विरोधियों को नया मुद्दा दे दिया | गिरिराज सिंह ने आज फिर यह कह कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि सभी आतंकवादी एक ही ‘‘समुदाय विशेष से आते हैं |वैसे यह आरोप कोई नए नहीं है इससे पूर्व भी ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं लेकिन गिरिराज सिंह ने कुछ लोगों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त बताते हुए जिस प्रकार मुस्कुराते हुए “कुछ लोग” शब्दों का उच्चारण किया उससे लगता है कि यह किसी सोची समझी रन नीति के अंतर्गत ही किया गया है | बिहार से चुन कर आने वाले हिंदूवादी सांसदों के लिए यह एक संकेत हो सकता है|
गिरिराज सिंह ने कहा है कि आतंकवाद के आरोप में पकड़े गए लोग एक ही समुदाय के क्यों हैं? सिंह यहीं नहीं रुके वरन उन्होंने मोदीके कुछ विरोधियों को आतंक वादी और पाकिस्तान परस्त भी बता डाला|
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही बोकारो में चुनाव प्रचार के दौरान गिरिराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया था जिसपर काफी बवाल हुआ था।श्री सिंह ने कहा था कि मोदी को रोकने वाले लोग पाकिस्तान परस्त हैं। चुनाव बाद ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।इसको लेकर ऍफ़ आई आर भी दर्ज हुई थी और श्री सिंह को जमानत भी दी गई है|
चुनाव आयोग ने गिरिराज पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रचार करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था। इसके बाद पार्टी की ओर से भी उन्हें हिदायत दी गई कि इस तरह के विवादित बयान न दें लेकिन गिरिराज सिंह ने एकबार फिर से विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किलों में डालने का काम कर डाला है |