Ad

Tag: BishenSinghBedi

अपने नेताओं पर करप्शनआरोप झेल रहे केजरीवाल ने डीडीसीऐ की अनियमितताएं जांचने को कमेटी बनाई

[नई दिल्ली]अपने नेताओं पर करप्शन के आरोप झेल रहे अरविन्द केजरीवाल ने डीडीसीऐ में अनियमितताओं की जांच के लिए कमिटी गठित की
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्बन डेवलपमेंट+स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट्स के सचिवों को इस कमिटी में शामिल किया गया है|दो सदस्यीय इस कमिटी को शनिवार तक अपनी रिपोर्ट मुख्य मंत्री को देने को कहा गया है |डी डी सी ऐ में अनियमितताओं की शिकायतों को इस जाँच का आधार बनाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वेटेरन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी+गौतम गंभीर भी सीएम सेमुलाक़ात कर चुके हैं .

“आप” के आशीर्वाद के बावजूद बिशनसिंह बेदी डी डी सी ऐ के चुनाव हारे

[नई दिल्ली] क्रिकेटर बिशन बेदी अरुण जैटली के खासुलखास एस पी बंसल के हाथों [ DDCA ] के चुनाव हार गए| “आप” पार्टी ने बेशक भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली में २८% जंग जीत ली मगर ७२% करप्शन अभी भी व्याप्त है जिसके चलते अरविन्द केजरीवाल से आशीर्वाद पाये बिशन सिंह बेदी, भाजपा नेता अरुण जेटली के ख़ास , स्नेह प्रकाश बंसल के हाथों दिल्ली जिला क्रिकेट संघ [DDCA] के चुनावों में पराजित होकर अपमानित हो गए हैं|
श्री बंसल अब डी डी सी ऐ के नए अध्यक्ष होंगे। सोमवार को हुए चुनाव में [ BCCI ] उपाध्यक्ष बंसल ने अध्यक्ष पद पर भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी को भरी के अंतर से हराया। बंसल को बेदी के बंसल के मुकाबिले केवल १०% मत ही मिले ।इससे बेदी गुट का सफाया हो गया है |
बंसल मौजूदा अध्यक्ष अरुण जेटली की जगह लेंगे,जैटली ने डीडीसीए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था|बेदी शुरू से ही परोक्ष मत की व्यवस्था के खिलाफ थे उनकी यह मांग ठुकराए जाने के कारण ही चुनावी नतीजे आये हैं |पुराणी व्यवस्था के चलते किसी बाहरी व्यक्ति काDDCA चुनाव जीतना लगभग असंभव है।
नए चयनित पदाधिकारी निम्न होंगें
[१]अध्यक्ष : स्नेह प्रकाश बंसल।
[२]उपाध्यक्ष : चांद खन्ना, चेतन चौहान, गंगा प्रसाद गुप्ता।
[३]महासचिव : अनिल खन्ना।
[४]खेल सचिव : सुनील देव।
[५]कोषाध्यक्ष : रविंद्र मनचंदा।
[६]क्लब सचिव : एसके जैन।