Ad

Tag: chief minister akhilesh yadav

रालोद सांसद जयन्त चौधरी ने हिंसाग्रस्त मुजफ्फरनगर में तीन पीढ़ियों से चले आ रहे अपने वोट बैंक के साथ मिलने में दोबारा सफलता हासिल की

सांसद जयन्त चौधरी ने मुजफ्फर नगर में तीन पीढ़ियों से चले आ रहे अपने वोट बैंक के साथ मिलने में दोबारा सफलता हासिल की सांसद जयन्त चौधरी ने यूं पी के दंगों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए न्याय न मिलने तक लड़ने का संकल्प दोहराया| गौरतलब है कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर चौ.अजित सिंह को मुजफ्फर नगर में गिरफ्तार करके लौटाया जा चुका है|| मुख्य मंत्री और प्रधान मंत्री के दौरों का एलान हो चूका है ऐसे में स्थानीय नेता की अपने ही छेत्र में अनुपस्थिति से रालोद की प्रतिष्ठा पर स्वाभाविक प्रश्न लग रहा था| जिसके उत्तर में स्थानीय नेता का अपने लोगों से मिलना जरुरी था|
उत्तर प्रदेश प्रशासन के साथ लुका छुप्पी के खेल में राष्ट्रीय लोकदल महासचिव +लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी आज दूसरी बार प्रशासन को धत्ता बताते हुए चुपके से मुजफ्फरनगर पहुंचे और तीन पीढ़ियों से चले आ रहे अपने वोट बैंक के साथ मिलने में सफलता हासिल की | उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार वालों से बातचीत कर अपनी संवेदना व्यक्त की और लोगों से आग्रह किया कि वे मिलजुलकर रहें क्योंकि यही इस क्षेत्र की परंपरा रही है।
दंगों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए जयन्त चौधरी ने राज्य सरकार से न्याय न मिलने तक लड़ने तथा अयोग्य, भ्रष्ट और निर्दयी सपा सरकार को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 7 सितम्बर तथा उसके बाद की घटनाओं में प्रशासन की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
जयन्त चौधरी ने तड़के सुबह 5 बजे बिना किसी पार्टी पदाधिकारी को सूचित किए तथा बिना सुरक्षा के राज्य में प्रवेश किया तथा मुजफ्फरनगर में तीन गांवों रहमतपुर, बसेड़ा और बोखलहेड़ी का दौरा किया। वह सबसे पहले बसेड़ा गांव पहुंचे और बृजपाल सिंह राणा के परिवारीजनों से मिले एवं अपनी संवेदना व्यक्त की। बृजपाल सिंह महापंचायत से लौटते समय 7 सितम्बर 2013 को मारे गए थे। उनकी चार लड़कियां तथा एक लड़का है, तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है तथा लड़का 12वीं में पढ़ रहा है। उसके बाद वह रहमतपुर पहुंचे और अजय के परिवारीजनों से मिले। अजय की 7 सितम्बर 2013 को जॉली गांव में हिंसा के दौरान मौत हुई थी।
उसके बाद जयन्त चौधरी बोखलहेड़ी गांव पहुंचे तथा मृतक सोहनवीर और शौकत के परिवारीजनों से मिले। बाद में मुजफ्फरनगर में पार्टी के सांसद संजय सिंह चौहान के निवास पर जयन्त चौधरी ने दोनों समुदायों के बुजुर्ग लोगों के साथ बैठक कर पार्टी अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का संदेश सुनाया जिसमें उन्होंने कहा, “मैं तीन पीढ़ियों के इस रिश्ते को नफरत के माहौल से टूटने नहीं दूंगा।” बैठक में दोनों समुदाय के लोगों में शाही इमाम मौलाना जाकिर, मौलाना फुरकान, मौलाना जमालुद्दीन, कारी जकी, मौलाना जैलुद्दीन, कृष्णपाल राठी, सुधीर भारती, ठा. अरुण सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।
रालोद राष्ट्रीय महा सचिव जयन्त चौधरी ने कहा, “मैंने दूसरी बार प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। मैंने दोनों समुदायों के नेताओं तथा परिवारों से मुलाकात की है। लोग प्रशासन से दुखी तथा नाराज हैं। उत्तर प्रदेश सरकार लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। मैं सीबीआई जांच तथा जान-माल की हानि का उचित मुआवजा देने की मांग करता हूं।”
जयन्त ने शांति तथा सुलह के लिए अपने-अपने समुदायों को मजबूत संदेश देने के लिए गांव के बुजुर्गों की भूमिका पर जोर दिया। जयन्त चौधरी ने पार्टी के लोगों को शांति बहाल करने तथा सक्रिय रूप से गांवों का दौरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “जो लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, मैं उनसे शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं तथा जो लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं, मैं उनको वापस लाने के लिए उनके गांवों में अनुकूल माहौल तैयार करने का कार्य करूंगा।”
रालोद ने दावा किया है कि उनके नेता का यह साधारण दौरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे से अलग है जिन्होंने 27 अगस्त 2013 को कवाल में पहली घटना के बाद लगभग 20 दिन बाद प्रभावित जिले का दौरा किया है। मुजफ्फरनगर तथा शामली में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के बजाए प्रशासन मुख्यमंत्री के इस दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में पूरा जोर दे रहा है।
दूसरी बार जयन्त क्षेत्र में घुसने में कामयाब रहे। इससे पहले 13 सितम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश पुलिस के रोकने से पहले ही उन्होंने मेरठ जनपद के तीन गांवों मोर खुर्द, मोहम्मदपुर शिखस्त तथा निलोखा का दौरा किया था। गाजियाबाद में प्रवेश करने के प्रयास में सांसद जयन्त चौधरी को 9 सितम्बर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। रालोद अध्यक्ष तथा केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह को 9 सितम्बर 2013 को उत्तर प्रदेश में नहीं जाने दिया उसके बावजूद भी 12 सितम्बर को उन्हें गिरफ्तार करके छोड़ा गया था|

अखिलेश यादव ने मुजफ्फर नगर हिंसा में घायल लोगों का इलाज निशुल्क कराने के आदेश जारी किये

उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फर नगर हिंसा में घायल लोगों का इलाज निशुल्क किये जाने के आदेश जारी किये हैं|श्री यादव ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को जनपद मुजफ्फर नगर की हिंसा में घायल लोगों का निशुल्क इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं|इसके अलावा जिनकी संपत्ति जल कर नष्ट हुई है उनकी लिस्ट तत्काल तैयार करने को कहा गया है|मृतकों के परिजनों को १०-१० लाख और घायलों को ५०-५० हज़ार रुपये देने का एलान किया जा चुका है|मंडलाध्यक्ष सहारनपुर और जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर को तत्काल इन आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं|

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिविल एविएशन मिनिस्टर चौ0 अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन माँगा

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिविल एविएशन मिनिस्टर चौ0 अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है|उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल होने एवं प्रदेश में फैले सांप्रदाियक दंगों को काबू करने में नाकाम रहने के कारण केन्द्रीय सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू करे।प्रदेश में दंगों की सेंचुअरी पूरी होने पर यह मांग उठाई गई है|
चौधरी अजित सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में समाज वादी पार्टी के सत्ता में आने के समय से उत्तर प्रदेश में सौ से भी अधिक सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं।
मुजफफरनगर में हाल ही में हुए दंगों ने प्रदेश सरकार की दुर्बल+ बेअसर और लापारवाही को उजागर किया है |
अखिलेश यादव सरकार पिछले दरवाजे से दंगों को भड़का रही है। सिथति इतनी खराब हो चुकी है कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अपनी जान गंवाने के डर से क्षेत्र को छोड़ना पड़ा। प्रदेश में शांति स्थापित करने के लिए भारतीय सेना को बुलाना पड़ा है।
यह विडंबना है कि श्री अखिलेश यादव की सरकार ने सांप्रदायिक दंगों के पीडि़तों को दो तरह के मुआवजे दिए हैं जो कि एक समान होने चाहिए। निवर्तमान वी0एच0पी0 की यात्रा को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 8000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है लेकिन प्रदेश में व्याप्त तनाव व हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा का अंदाजा लगाने में वह पूर्णत विफल रही। हिंसक दंगों को भड़काने वाले भाषण देने वाले राजनेताओं के विरूद्व कार्यवाही करने में प्रदेश सरकार नाकाम रही।
चौ0 अजित सिंह ने जनता से अपील की है कि वे अवांछनीय तत्वों द्वारा फैलायी जा रही अफवाहों से उत्तेजित न हों और सदियों पुराने चले आ रहे शांति और भार्इचारे को बनाए रखें।

मुजफ्फर नगर के तीन थाना छेत्रों में एहतियातन कर्फ्यू और उ.प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित

मुजफ्फर नगर के तीन थाना छेत्रों में एहतियातन कर्फ्यू और उ.प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित
मुजफ्फर नगर में हिंसक घटनाओं पर दुःख व्यक्त करते हुए यूं पी के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने साम्प्रदाईक सदभाव और सौहार्द बनाये रखने के आदेश दिए एवं मृतकों के परिजनों को ५-५ लाख रुपये +घायलों को ५०-५० हज़ार और सामान्य घायलों को २०-२० हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की|
मृतक पत्रकार राजेश वर्मा के परिजनों को कुल १० लाख राशि की सहायता का एलान किया|
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है|२८ कम्पनी अतिरिक्त पोलिस बल की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए है|
गौरतलब है केमुजफ्फर नगर में आज की इस घटना में पत्रकार सहित कुल छह व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जबकि ३४ घायल हुए हैं|एहतियातन सिविल लाईन्स+कोतवाली+नई मंडी में कर्फ्यू लगाया गया है|आई जी कानून व्यवस्था को मुजफ्फर नगर में कैम्प करने के निर्देश दियेगये हैं|

मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपने परामर्शी आमोद कुमार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री के परामर्शी आमोद कुमार के पिता के निधन पर ,अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया |श्री बालक राम यादव का लखनऊ में दोपहर एक बजे निधन हो गया | श्री बालक राम ८४ वर्ष के थे|
उनका अंतिम संस्कार कल ग्यारह बजे भेंसा कुंड पर किये जाएगा|
मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शन्ति कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है|

सत्ता रुड समाजवादी पार्टी ने सेक्स रैकेटियर महेन्द्र कुमार सिंह सहित तीन विधायकों को पार्टी से बाहर किया

सत्ता रुड समाजवादी पार्टी ने सेक्स रैकेटियर महेन्द्र कुमार सिंह सहित तीन विधायकों को पार्टी से बाहर किया | उत्तर प्रदेश में सत्ता रुड समाजवादी पार्टी ने अपने [निम्न लिखित ]तीन विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है| पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण यह कार्यवाही की गई है|
[१]श्री महेन्द्र कुमार सिंह झीन बाबू विधायक सेवता सीतापुर
[२]श्री राधेश्याम जायसवाल, विधायक, सीतापुर।
[३]श्री राम लाल अकेला, विधायक बछरांवा, रायबरेली।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य मंत्री अखिलेश यादव द्वारा यह निर्णय लिया गया है|पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण इन विधायको के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत इन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है|गौरतलब है कि सेवता सीता पुर से चौथी बार विधायक बने महेन्द्र कुमार सिंह को गोवा में सोमवार रात एक डांस बार से सेक्स अपराध में पकड़ा गया है|पार्टी की गिरती जा रही छवि को सुधारने के लिए यह तत्काल बड़ी राजनितिक कार्यवाही की गई है|

लखनऊ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ५० लाख रुपये खर्च करेगी

लखनऊ में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ५० लाख रुपये खर्च करेगी|
मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने आज यह घोषणा करते हुए कहा कि देश कि आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए यह भवन बनाया गया है इसीलिए राज्य सरकार द्वारा तत्परता से इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा|मुख्य मंत्री ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन जा कर सेनानियों से मुलाकात की और महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ परिसर में पौधा रोपण भी किया|
इस अवसर पर कारागार मंत्री राजेंदर चौधरी+ पूर्व सांसद भगौती सिंह +राम नरेश कुशवाह+चन्द्र भानु आदि भी उपस्थित थे|

अखिलेश यादव ने जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले उप जिलाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने तहसील दिवसों पर जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले उप जिलाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं|
शासन के प्रवक्ता ने बताया कि २२ अगस्त २०१३ तक तहसील दिवस की वेबसाइट पर स्थिति की समीक्षा की गई जिस के दौरान बीते एक वर्ष में पञ्च जनपदों में १७३० मामले लंबित पाए गए हैं|
प्रताप गढ़==४६४[२]फैजाबाद=३८०[३]चित्रकूट=३७४[४]संभल=२९४[५]शाहजहाँ पुर=२१८ प्रार्थना पत्र लंबित हैं|
अखिलेश यादव ने कहा है कि इन आकड़ों से स्पष्ट है कि उपजिलाधिकारियों द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में पर्याप्त रूचि नहीं ली जा रही| इनके तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं|

अयोध्या की ८४ कौसी यात्रा से आपका जन्म सुधरेगा या नही लेकिन प्रदेश में यादव सरकार की राजनीतिक यौनि जरूर खराब हो जायेगी


झल्ले दी झाल्लियाँ गल्लां

भाजपाई राम भक्त

ओये झल्लेया ये हसाड़े साथ क्या जुल्म हो रहा है|उत्तर प्रदेश की सरकार अपराधों को रोक पाने में तो अक्षम है लेकिन राम भक्तों पर कहर ढा रही है| भई हम लोग अपने इष्ट देव राम के जन्म स्थान [अयोध्या] की २५ अगस्त से शांति पूर्वक ८४ कौसी परिक्रमा करके सभी यौनियों के जन्म मृत्यु के चक्कर से मुक्ति पाना चाह रहे हैं लेकिन प्रदेश में हमारे संतों तक को गिरफ्तार किया जा रहा है| अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा की परम्परा पता नहीं कितने सालों से चली आ रही है और अब हमें वहां जाने से रोकने के लिए पूरे प्रदेश की पोलिस को लगा दिया गया है ओये ऐसे राज चलता है क्या?

झल्ला

अरे भोले सेठ जी अयोध्या की ८४ कौसी यात्रा से आपका जन्म सुधरेगा या नही लेकिन प्रदेश में यादव सरकार की राजनीतिक यौनि जरूर खराब हो जायेगी अयोध्या की परिक्रमा करके आप लोग ८४ लाख यौनियों के चक्कर से मुक्ति पाओगे या नही इसका तो पता नही हाँ चुनावी साल में आप लोगों के अयोध्या जाने से प्रदेश की सरकार की वर्तमान योनि [राजनीतिक जन्म]जरूर खराब हो जाएगा|इसीलिए अपने वोट बैंक को बचाने के लिए मुसलमानों का रहनुमा बनकर सामने खड़ा होना इनकी मजबूरी भी है लेकिन आप लोग इतना भड़क क्यूं रहे हैं अरे यादव सरकार के राजनीतिक जीवन को बचाने के लिए आप जी के विहिप के खुद मुख्तार प्रमुख अशोक सिंघल ने ही शिखर वार्ता करके यह अवसर प्रदान कर दिया है| यह यादव सरकार के लिए जन्नत से आई निशुल्क सौगात है|

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच के लिए प्रदेश सरकार की फ़िलहाल कोई रूचि नही:रालोद

राष्ट्रीय लोक दल [रालोद]के राष्ट्रीय महा सचिव सांसद जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए अपने संघर्ष को जारी रखने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच के लिए प्रदेश सरकार की फ़िलहाल कोई रूचि नही है इसीलिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को अभी तक कोई द्रष्टिकोण नही भेजा है | यह केन्द्रीय कानून मंत्री के हवाले से बताया गया है|
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं मथुरा से लोकसभा सांसद जयन्त चौधरी ने 09 अप्रैल 2013 को तत्कालीन केन्द्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना के संबंध में पत्र लिखा था। इस पत्र का जवाब देते हुए कानून मंत्री ने उक्त कार्रवाई से अवगत कराते हुए कहा है अभी प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।
रालोद के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की शाखा[बेंच] की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार ने मुख्यमंत्री तथा मुख्य न्यायाधीश से विचार मांगे हैं| पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना के लिए केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को इस मांग पर विचार करने तथा शाखा की स्थापना पर अपना दृष्टिकोण भेजने के लिए पत्र लिखा है।
जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना के लिए अपने संघर्ष को जारी रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया है |
गौरतलब है के मेरठ या पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच की स्थापना की मांग लम्बे अरसे से की जा रही है इसके लिए वकीलों के आलावा वहां के नागरिक भी आन्दोलन करते आ रहे हैं | रालोद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शाखा की स्थापना के लिए संघर्षरत है। इस संबंध में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह तथा सांसद श्री जयन्त चौधरी ने पिछले माह केन्द्रीय कानून मंत्री श्री कपिल सिबल से मुलाकात की थी। सांसद श्री जयन्त चौधरी ने इस मांग को संसद में भी प्रमुखता से उठाया है।