Ad

Tag: choudhry ajit singh

सांसद देवेन्द्र नागपाल ने अपने निलंबन के उत्तर में रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के ओचित्य पर सवाल उठाये

अमरोहा से सांसद देवेन्द्र नागपाल ने राष्ट्रीय लोक दल [रालोद ] से अपने निलंबन को लेकर सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के ओचित्य पर ही सवाल उठा दिए हैं|
श्री चौधरी अजित सिंह ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को तिलांजली देकर राष्ट्रीय लोक दल को अपने हितों को साधने के लिए एक क्लब बना लिया है|ऐसे में अजित सिंह के घरेलू क्लब में रहने का कोई ओचित्य नही है|सांसद ने कहा कि अजित सिंह मनमाने तरीके से संगठन चलाते हैं। कभी कोई पार्टी बैठक नहीं बुलाते। उनके लिए सांसद की राय भी मायने नहीं रखती। इसलिए उनका मन पार्टी से खिन्न था।उन्होंने दावा किया कि इससे उनके व्यक्तित्व पर कोई फर्क नही पडेगा उनके द्वारा कराये जा रहे समाज सेवा के कार्यों के फलस्वरूप जनता उनके साथ है जिसके बलबूते पूरे जोशो खरोश से पुनः चुनावी मैदान में उतरेंगे | चर्चा है कि मुलायम सिंह यादव और सपा की नीतियों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा भी कर चुके नागपाल सपा में जा सकते हैं लेकिन अमरोहा से सपा ने पहले ही अमरोहा लोकसभा सीट के लिए पंचायती राज राज्य मंत्री कमाल अख्तर की पत्नी हुमेरा अख्तर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।ऐसे में रालोद के हैण्ड पम्प का साथ भी नही होगा जाहिर है चुनौती बढ़ेगी |

RASTRIY LOK DAL

RASTRIY LOK DAL


सांसद नागपाल ने कहा कि वह जाट आरक्षण की लड़ाई में आंदोलनकारियों के साथ रहना चाहते थे इस विषय में अपने अध्यक्ष अजित सिंह से बात भी की लेकिन अध्यक्ष ने इसके विरुद्ध ही लाईन पकड़ी जिसको को लेकर रालोद सुप्रीमो से मतभेद बड़े | गौरतलब है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर चौधरी अजित सिंह ने नागपाल के साथ ही हाथरस की सांसद सारिका बघेल को भी पार्टी से निलंबित कर दिया है| निर्दलीय राजनीती करने के अभ्यस्त नागपाल ने अपने निलंबन का उत्तर ,कड़े शब्दों में, देने का निश्चय कर लिया है |वैसे देवेंदर नागपाल और रालोद के वेबसाईटों पर एक दूसरे के नाम अभी तक हठाये नहीं गए हैं |श्रीमती सारिका से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हो पाया |

भूत पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये

भारत के भूत पूर्व प्रधान मंत्री किसान मसीहा चौधरी[बड़े] चरण सिंह की २६ वी पुण्य तिथि पर आज कृतघ्न राष्ट्र ने श्रधा सुमन अर्पित किये | दिल्ली स्थित किसान घाट पर श्रधांजली सभा का आयोजन किया गया |केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री चौधरी[छोटे]अजित सिंह ने दिवंगत राष्ट्रीय नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की|
इसके पश्चात दिवंगत नेता की राजनीतिक विरासत के भावी वारिस युवा सांसद जयंत चौधरी ने अपने दादा को भावभीनी श्रधांजली अर्पित की |इस अवसर पर रास्ट्रीय लोक दल के सांसद+विधायक+पूर्व विधायक+पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करके अपने मसीहा के आदर्शों के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रदर्शित किया|
राष्ट्रपति डा. प्रणव मुखर्जी के तरफ से मेजर शैलेश मिश्रा ने पुष्प चड़ाए|
समाधि स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति भक्ति संगीत और हवन का आयोजन किया गया| चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों के साथ सैंकड़ों अनुयाईयों ने हवन की पवित्र अग्नि में आहुति समर्पित की|
१३ ऐ फिरोज शाह रोड स्थित दिल्ली प्रदेश रालोद के पार्टी कार्यालय में श्रधांजली समारोह का आयोजन किया गया|प्रदेश अध्यक्ष के एस मान + मन मोहन सिंह+प्रहलाद सिंह शौकीन +दिलशादमालिक +सुभाष तोमर अदि ने भाग लिया|
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनयु [ Lucknow ] में विधान सभा भवन के सामने चौधरी चरण सिंह की मूर्ती का माल्यार्पण किया गया| रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान+पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह+ विधान मंडल दल के नेता दलबीर सिंह+ सच्चिदानंद गुप्ता आदि सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रधांजली अर्पित की|इसके पश्चात रालोद क प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने दिवंगत नेता की जीवनी और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया|
मेरठ कमिश्नरी पार्क स्थित दिवंगत नेता की विशाल के मूर्ती के नीचे हवन किया गया

चौ. अजित सिंह की चौधराहट पर चहुँ और से हमला :पोलिटिकल बारगैनिंग पावर प्रभावित हो सकती है

हवाई जहाज़ों के मंत्रालय का सुख भोग रहे चौधरी अजित सिंह को अपने गढ़ वेस्टर्न यूं पी में पूरी तरह से घेरने की तैय्यारी शुरू हो गई है| चौधरी चरण सिंह के वारिस अजित सिंह के पारंपरिक राजनीतिक हितों पर एटैक किये जाने लग गए हैं जाहिर है इनकी चौधराहट और सत्ता के लिए बारगैनिंग [मोल भाव] पावर भी प्रभावित हो सकती है|मेरठ में एयर पोर्ट+गन्ना के बकाये का भुगतान + बकाये पर ब्याज+हाई कोर्ट की बेंच +जाट आरक्षणजैसे मुद्दे इनके हाथ से निकलते जा रहे हैं|यहाँ तक के पांच सांसदों के बल पर सिविल एविएशन मंत्रालय में बैठने वाले चौधरी अजित सिंह के सांसद देवेन्द्र नागपाल और सांसद श्रीमती सारिका की बगावत उजागर हो चुकी है |[५-२=३]
सिविल एविएशन मंत्री बनने के बाद से ही संसद में इनके पुराने मित्रों ने भी कहा था के चौ. अजित सिंह ने गलत मंत्रालय चुन लिया है गलती के अब परिणाम भी आने लग गए हैं|अभी तक ऍफ़ डी आई की नीति के उत्साह जनक परिणाम नहीं है|एयर लाइन्स की दुर्घटनाएं और स्टाफ की नाराज़गी कंट्रोल नही हुई है|इसके अलावा प्रदेश में भी स्थिति कोई उत्साह वर्धक नहीं है|प्रदेश में इनके ९ विधायक हैं जिनकी उपस्थिति से पार्टी को कोई लाभ होता नहीं दिख रहाशायद इसी लिए प्रदेश सरकार में रालोद का कोई प्रभावी दखल दिखाई नहीं दे रहा |

चौ. अजित सिंह की चौधराहट पर चहुँ और से हमला :पोलिटिकल बारगैनिंग पावर प्रभावित हो सकती है

चौ. अजित सिंह की चौधराहट पर चहुँ और से हमला :पोलिटिकल बारगैनिंग पावर प्रभावित हो सकती है


[१]इस केन्द्रीय मंत्रालय के जरिये केन्द्रीय मंत्री ने . उत्तर प्रदेश में [११]एयर पोर्ट्स और वर्कशाप्स के माध्यम से पैर ज़माने का प्रयास किया|प्रदेश में सत्ता रुड समाजवादी पार्टी बेशक केंद्र में सरकार को बाहर से सहयोग दे रही है मगर प्रदेश में कांग्रेस के साथ ही अजित सिंह के दल रालोद को भी बाहर ही रखने को हर संभव प्रयास कर रही है|इसी कड़ी में प्रदेश में प्रस्तावित नए एयर पोर्ट्स के लिए फ्री में जमीन देने में आये दिन आनाकानी की जा रही है|
[२]हाई कोर्ट की बेंच मेरठ में लाने के लिए किये जा रहे सारे प्रयासों पर प्रदेश सरकार ने पानी फेर दिया|
चौ. अजित सिंह की चौधराहट पर चहुँ और से हमला :पोलिटिकल बारगैनिंग पावर प्रभावित हो सकती है

चौ. अजित सिंह की चौधराहट पर चहुँ और से हमला :पोलिटिकल बारगैनिंग पावर प्रभावित हो सकती है


[३]गन्ना किसानो की लड़ाई के लिए सरदार वीरेंदर मोहन[वी एम्] सिंह पीली भीत से मेरठ आ गए हैं और कमिश्नरी पार्क में किसान धरने के नित नए रिकार्ड बना रहे हैं | गौरतलब है के गन्ना छेत्र जिसे शुगर बाऊल भी कहा जाता है यह चौ. अजित सिंह की राजनीति की रीड मानीजाती है| इसी रीड को बचाने के लिए रालोद छोटे मोटे ज्ञापन जारी करता रहता है |प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा में आता रहता है लेकिन सरदार वी एम् सिंह के धरने के साथ बेशक रालोद ने दूरी बना रखी है लेकिन इस धरने से अब खाप भी जुड़ने लग गई हैं|लम्बे खींचे जा रहे इस धरने का शायद उद्देश्य भी यही लग रहा है|
[४]जाट आरक्षण के लिए दिल्ली में किसान और जाट चौ. अजित सिंह के बगैर इकट्ठे हो रहे हैं |यहाँ तक [शायद पहली बार] चौ. अजित सिंह के पुतले सवयम जाटों द्वारा जलाये गए हैं| नाराज जाटों को पुचकारने केलिए चौ. अजित सिंह के युवा और उत्साही पुत्र और मथुरा से रालोद के सांसद जयंत चौधरी आगे आ गए हैं और उन्होंने मोदी नगर में जाट आरक्षण के लिए पार्टी का समर्थन देने का आश्वासन दे दिया है|
[५] लास्ट बट नोट दी लीस्ट रालोद के पांच सांसदों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई है|इसमें शायद न्रेतत्व की कमी भी कही जा सकती है|रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का कहना है के पार्टी न्रेतत्व ने अमरोहा से सांसद देवेन्द्र नागपाल का टिकट काट दिया है इसीलिए अब नागपाल अपने लिए दूसरी पार्टी तलाश रहे हैं| इसके अलावा हाथरस से एस सी कोटे से श्रीमती सारिका का भी दूसरी पार्टी से राजनीतिक प्रेम उजागर हो चुका है|अब स्वयम चौ, अजित सिंह उनके पुत्र जयंत सिंह [मथुरा]के अलावा ले देकर बिजनौर से संजय सिंह चौहान[पूर्व उपमुख्य मंत्री के पुत्र] ही बचते हैं| यहाँ यह कहना अनुचित नहीं होगा की केंद्र में सत्ता रुड यूं पी ऐ एक एक सांसद के समर्थन के लिए जोर लगाया जा रहा है इस संकट की घड़ी में उसके एक घटक के दो सांसद एक झटके में अलग होने से सत्ता में बारगेनिंग की पावर तो प्रभावित हो सकती है

ड्रीम लाइनर ७८७ के प्रति भारतीय नागरिक विमानन मंत्रालय का ड्रीम अभी तक नहीं टूटा:Boeing 787 Dream Liner


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

ड्रीम लाइनर ७८७ के प्रति भारतीय नागरिक विमानन मंत्रालय का ड्रीम अभी तक नहीं टूटा

का एक चीयर लीडर

ओये झाल्लेया देखा हसाड़े चौधरी अजित सिंह का कमाल ओये हसाड़े ड्रीम लाइनर अच्छे खासे हवा में परवाज़ कर रहे हैं इस पर भी सुरक्षात्मक कारणों से 787 ड्रीमलाइनर के जहाज़ों की जाँच शुरू करवा दी है| बेशक ईंधन लीक करने,+कॉकपिट की खिड़की के शीशे में दरार आ जाने+ ब्रेक की समस्याएँ + बिजली के कुछ उपकरणों में आग लग जाने जैसी परेशानियाँ सामने आई हैं और . जापान और अमेरिका में इन जहाजों का बेडा गर्क हो रहा है मगर हसाड़े मुल्क में खरीदे गए ५ ड्रीम लाइनर तो हवा से बातें करते ही रहेंगे | ऐ टी ऍफ़ की २०% की बचत होती रहेगी|

झल्ला

ओ चतुर सुजाण जीइस समय लगभग ५० ड्रीम लाइनर्स हवा में हैं|जिसमे से सबसे ज्यादा[१७+७] जापान में है उसके बाद अमेरिका में ६ और उसके बाद भारत का नंबर आता है|पहले वाले दोनों उपभोक्ताओं ने अपने निवेश की परवाह नहीं करते हुए भी इन ड्रीम लाइनर्स को हैन्गेर्स में हैंग करने का निर्णय ले लिया है |अमरीका में फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़एए)[फा] ने अमरीकी विमान कंपनियों को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की उड़ानें कुछ समय के लिए बंद करने के लिए कहा है.|इस जहाज़ की निर्माता कम्पनी बोईंग के शेयर भी लगभग ३% गिर रहे है | कम्पनी आपकी कोई बात सुन नहीं रही | जहाज़ों की डिलीवरी में लगातार विलम्ब किया जा रहा है यहांतक की बीते साल के मार्च में कम्पनी ने आपके मंत्रालय के अधिकारी प्रशांत सुकुल को लेट डिलीवरी की एवज में मुआवजा देने से मना कर दिया था \फिर भी आपका इस लाइनर के प्रति ड्रीम नही टूटा और आप हो के वाटर कैनन से सलूट दिए जा रहे हो| झल्लेविचारानुसार आपका ड्रीम लाइनर प्रेम अब तो वाकई किसी अनहोनी के घटने का संकेत देने लगा है| में ठीक हूँ या क्या में ठीक हूँ?