Ad

Tag: CongressAndAAP

माकन और फूलका ने अपने दलों से इस्तीफा दिया:कांग्रेस औरआप में नए समीकरण के संकेत

[नई दिल्ली] माकन और फूलका ने अपने दलों से इस्तीफा दिया:कांग्रेस औरआप में नए समीकरण के संकेत
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है।दूसरी तरफ कांग्रेस इ दिल्ली की सत्ता छीनने वाली आम आदमी पार्टी के कद्दावर विधायक अधिवक्ता एच एस फूलका ने भी इस्तीफा दे दिया है| दोनों का इस्तीफा उनकी पार्टयों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है|सूत्रों के अनुसार १९८४ के पीड़ितों की उपेक्षा और सिख संहार के दोषियों को लेकर आप पार्टी के रवैये को लेकर पीड़ितों का मुकद्दामा लड़ने वाले फूलका ने पार्टी से भी इस्तीफा दियाहै |इससे पूर्व वे पंजाब में अपने पद छोड़ चुके हैं| दूसरी तरफ अजय माकन का आप पार्टी के प्रति विरोद्ध जग जाहिर है लेकिन पिछले दिनों से आ रही कांग्रेस और आप पार्टी के अंदरखाने समझौते से वे आहत थे| इसीलिए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है|माकन 2003-04 के दौरान दिल्ली विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे। मात्र 39 साल में विधानसभा के स्पीकर चुने गए माकन देश के सबसे युवा विधानसभा अध्यक्ष रहे।कांग्रेस के एक्टिव रहे स्वर्गीय ललित माकन के भाई हैं|
दिल्ली में साल 2015 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों में माकन ने सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर पर रहे थे।
अजय माकन साल 2004 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से सांसद चुने गए थे। इस चुनाव में माकन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन को हराया था। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में माकन ने इस सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में माकन भाजपा की मीनाक्षी लेखी से हार गए थे।
श्री फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है।
पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिख रोधी दंगा मामले में हाल ही में दोषी ठहराया। फूलका ने इस मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी की ।आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज नहीं किया।