Ad

Tag: CorruptionInDelhi

केजरीवाल पर लगे करप्शन के गंभीर आरोप:आज से विरोध शुरू

[नई दिल्ली]केजरीवाल पर लगे करप्शन के गंभीर आरोप:आज से विरोध शुरू
करप्शन के खिलाफ जिहाद छेड़ कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाले अरविन्द केजरीवाल पर भी भर्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगने लगे हैं |इन्ही आरोप को लेकर आज से आम आदमी पार्टी[आप] के सुप्रीमो के कारनामो और बयानों के विरोध में जनाक्रोश व्यक्त किया जाएगा |:आप: के कभी आधार स्तम्भ रहे योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान इंडिया और सोशल मीडिया द्वारा क्रमश रविवार और सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा |सोशल मीडिया के एक घटक ने
दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल पर नोटबंदी के खिलाफ जनता को विद्रोह करने के लिए भड़काने और डीटीसी बसों में नए – पुराने नोटों की अदला – बदली में हो रहे करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं |इस आयोजन के संयोजक राजीव गुप्ता के अनुसार
रविवार 4 दिसंबर, 2016 को दोपहर 1 बजे दिल्ली के जंतर – मंतर पर अरविन्द केजरीवाल के पुतले की पिटाई कर उनके विचारों की शवयात्रा निकाल कर शांतिपूर्ण विरोध – प्रदर्शन किया जाएगा
इसके अलावा स्वराज इंडिया ने ऑटो रिक्शा परमिट में धांधली के आरोप लगाए हैं
स्वराज इंडिया का 5 दिसंबर को आईटीओ से जंतर-मंतर तक होगा ऑटो मार्च।
स्वराज इंडिया ने यह खुलासा किया था कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का दिल्ली में खुलेआम उल्लंघन करते हुए आॅटो परमिट की ट्रेडिंग धड़ल्ले से हो रही है। जिसके परिणामस्वरूप 1 लाख 85 हज़ार का ऑटो 4 लाख 50 हज़ार में गरीब आॅटो चालकों को बेचा जा रहा है। इस सनसनीख़ेज़ खुलासे से संबंधित कई दस्तावेज स्वराज इंडिया के नेताओं द्वारा प्रेस के समक्ष पेश किया गया।
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने 5 दिसंबर को आईटीओ से जंतर मंतर तक ऑटो मार्च करने की घोषणा की है। जिसके बाद जंतर-मंतर पर आॅटो चालकों का हल्ला बोल प्रदर्शन होगा। इस हल्ला बोल में आॅटो चालक आकर अपनी समस्याओं से सो रही सरकार को गहरी नींद से जगायेंगे

मनीष सिसोदिआ ने दिल्ली पोलिस सुधार की कमान संभाली:डीडीऐ के भृष्टों की संरक्षक बताया

[नई दिल्ली]मनीष सिसोदिआ ने दिल्ली पोलिस सुधार की कमान संभाली:दिल्ली पोलिस को डीडीऐ के भृष्टों की संरक्षक बताया |
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिआ ने पोलिस पर दबाब बनाने की कमान अपने हाथों में लेते हुए दिल्ली पोलिस पर सीधे सीधे ट्वीट हमला बोला|मनीष ने एक वीडियो अपलोड करके ट्वीट किया ही कि दिल्ली पोलिस ने डी डी ऐ के दो भृष्ट कर्मियों के विरुद्ध ऍफ़ आई आर लिखने से मना कर दिया है इसके साथ ही उन्होंने ऐसीबी पर भी दिल्ली पोलिस के सुर में सुर मिलाने का आरोप लगायाहै | इस वीडियो में पैसे का आदान प्रदान होता दिखाया गया है |मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि डी डी ऐ के दो भृष्ट कर्मियों को रंगें हाथों पकड़ने के बावजूद सरकार के जिम्मेदार एसडीएम को ऍफ़आईआर दर्ज करवाने के लिए दर दर भटकाया जा रहा है| गौरतलब ही कि दिल्ली में अपराध+भ्र्ष्टाचार को खत्म करने के लिए आप पार्टी द्वारा दिल्ली पोलिस और डी डी ऐ पर प्रभुत्त्व कि मांग की जा रही है |