Ad

Tag: CorruptionInRTO

मेरठ के करप्ट आरटीओ अधिकारीयों के नाम मंत्री की डायरी से कब बाहर आएंगे


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

भाजपाई चेयर लीडर

औए झल्लेया देखा हसाड़े धाकड़ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह साहिब ने मेरठ के आरटीओ में अचानक छापा मार कर सब भ्र्ष्टाचारी अधिकारीयों की पेंटें गीली कर दी |बिना सरकारी तामझाम के पहुंचे मंत्री जी ने जनता से भी संवाद किया और उनकी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों की ऐसी की तैसी कर दी |अब तो यहां भी भ्र्ष्टाचार के प्रति जीरो टोलेरेंस की निति ही काम करेगी |

झल्ला

मेरे चतुर सेठ जी! मेरठ के करप्ट आरटीओ अधिकारीयों के नाम मंत्री की डायरी से कब बाहर आएंगे ???
ये आपके मंत्री जी ने ऐआरटीओ श्वेता वर्मा +आर आई चम्पा लाल निगम जैसे अनेकों अधिकारियों के नाम अपनी डायरी में नॉट किये हैं उन पर क्या कार्यवाही हुई कृपया एक सप्ताह में अवगत कराएं

संभागीय परिवहन कार्यालय [आरटीओ] में व्याप्त भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया

[मेरठ,यूपी]संभागीय परिवहन कार्यालय [आरटीओ] में व्याप्त भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया
सी सी एस यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनीत चपराना ने अपने साथियों के साथ आर टी ओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया |आर टी ओ को भ्रष्टाचार का केंद्र बताते हुए दलाल प्रथा समाप्त किये जाने की मांग की गई
कार्यालयाध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा को प्रेषित ज्ञापन में निम्न मांगे भी रखी गई
[१]विभाग में दलाल प्रथा को समाप्त किया जाये
[२]डग्गामार वाहनों को बंद किया जाये
[३]बड़े वाहनों की फिटनेस की पारदर्शी नियमित जांच हो
[४]स्कूली बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले टेम्पो और स्कूलों पर कार्यवाही हो

खट्टर साहब हरियाणवी आरटीओ के अंदर भ्रष्टाचार और बाहर गन्दगी का साम्राज्य है

RTO FARIDABAD2[फरीदाबाद,हरियाणा]खट्टर साहब हरियाणवी आरटीओ के अंदर भ्रष्टाचार और बाहर गन्दगी का साम्राज्य है |
खट्टर साहब आप आज कल स्वच्छ भारत और जीरो भ्र्ष्टाचार के के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग कर रहे हैं और करवा भी रहे हैं लेकिन दुर्भागयवशहरियाणा प्रदेश के आर टी ओ[रीजनल ट्रांसपोर्ट कार्यालय] में अंदर और बाहर भ्रष्टाचार और गन्दगी का साम्राज्य स्थापित है|
आर टी ओ के भविष्य का फैसला तो उसी दिन हो गया था जब आपने अशोक खेमका जैसे व्हिसलब्लोवर को बीते साल मात्र चार महीनों के पश्चात ही ट्रांसपोर्ट महकमे से[बेशक दबाब में ही सही]बाहर कर दिया था |सम्भवत इसीकारण यह महकमा आज भी जनता को चूसने में लगा हुआ है |दलालों और विभागीय कर्मियों की मिली भगत तो आपके पड़ौसी यूपी और दिल्ली में भी विराजमान है शायद इसीलिए आपका राज्य भी इसका अपवाद नहीं है |
आप ने [केजरीवाल वाला आप नहीं]हरियाणा प्रदेश से करप्शन और गन्दगी को दूर करने का भाजपाई संकल्प लिया है इसीलिए स्वाभाविक रूप से आपसे अधिक अपेक्षाएं हैं |आर टी ओ कार्यालय में दलाली प्रथा के चलते काले धन का अर्जन चरम पर है |लाइसेंस+परमिट आदि के लिए जो राशि जमा करवाई जाती है उसकी जानकारी कही भी नहीं दी जाती यहाँ तक की दलाल के माध्यम से जमा करवाई गई राशि की प्राप्ति रसीद भी देने की प्रथा नहीं है |इससे ट्रांजेक्शन की प्रमाणिकता पर प्रश्न चिन्ह स्वाभाविक है |
स्वछता अभियान की स्थिति भी कुछ प्रशंसनीय नहीं है प्रधान मंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं स्वछता अभियान और इसपर अंकित है महात्मा गांधी का चश्मा|
इसीलिए इस अभियान का महत्त्व बढ़ जाता है |लेकिन दुर्भागयवश लघु सचिवालय में स्थापित सरकारी दफ्तरों में भी कूड़े के ढेर लगे हैं और व्यवस्था को मुंह चिड़ा रहे हैं |
फरीदाबाद के आर टी ओ की फोटो से तो यही प्रतीत हो रहा है|