Ad

Tag: CrimeAgainstWomen

मेरठ जनपद में महिला उत्पीड़न के मामलों में गिरावट का दावा:१०९०वूमन पावर लाईन

[मेरठ]मेरठ जनपद में महिला उत्पीड़न के मामलों में गिरावट का दावा|१०९०वूमन पावर लाईन
स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष २०१५ में कुल २९०६ शिकायतें दर्ज की गई हैं जबकि वर्ष २०१४ में ३८०८ शिकायतें दर्ज कराई गई थी| २०१३ में यह आंकड़ा ३५०१ दर्शाया गया है| मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार वर्ष २०१५ की शिकायतों में से मात्र १५८ शिकायतें लंबित हैं |बीते वर्ष के नवम्बर माह में केवल २५१ शिकायतें दर्ज हुई थी जिनमे से ९३ शिकायतों का निस्तारण किया जा चूका है |मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए प्रदेश में १०९० वीमेन पावर लाईन शुरू की गई है |जिसके अंतर्गत १०९० पर डायल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है|