Ad

Tag: DigvijaySingh

दिग्गी राजा !अच्छा है !!जुबानी हिसाब सही!!! ना खाता ना बही !!!![व्यंग]


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

औए झल्लेया! हमारे दिग्गी राजा ने पुलवामा को दुर्घटना क्या कह दिया ये सारे भाजपाई हाथ धो कर उन्हें देश द्रोही साबित करने पर आमादा हो गए | अब राजा जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके विरुद्ध #देशद्रोह का मुकदद्मा दर्ज करने के चुनौती दे दी है

झल्ला

अच्छा है
जुबानी हिसाब सही
ना खाता ना बही

रेणुका को”कास्टिंग काउच”तो खुर्शीद को कांग्रेस पर मुस्लिमो का खून सालने लगा


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

कांग्रेसी चिंतक

औए झल्लेया ये हसाड़े सलमान खुर्शीद और रेणुका चौधरी को कौन सा कीड़ा काट गया ? देख तो खुर्शीद साहिब को कांग्रेस ही मुस्लिमों की कातिल नजर आ रही है तो रेणुका को अपनी तरक्की में भी कास्टिंग काउच दिखाई देने लग गया है|औए इनदोनो ने तो कांग्रेस के मिटटी पलीद कर दी

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजान !मत हो इतना हैरान+परेशां और हलकान| रेणुका को”कास्टिंग काउच”तो खुर्शीद को कांग्रेस पर मुस्लिमो का खून सालने लगा है ये कोई नए बात नहीं है |यकीन मान कांग्रेस के प्रिय दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर का स्थान लेने के लिए विकल्प तैयार होने लग गए हैं |और शुरू शुरूमे तो सभी बन्दूक की नाल अपनी तरफ ही करते हैं धीरे धीरे निशाना साधने में परिपक्व हो जाते है

बुढ़ापे व्हिच इश्क न छड्डे कुछ वी पल्ले, इदां हो जांदी ये बल्ले बल्ले

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

भाजपाई चेयर लीडर

ओये झल्लेया इन कांग्रेसियों की बुढ़ापे में पोल खुलने लगी है|देख तो दूसरों को नैतिकता का पाठ पढने वाले नारायणदत्त तिवारी के बाद अब दिग्विजय सिंह ने भी बुढ़ापे में आकर कितनी बेशर्मी से अपने प्रेम प्रसंगों को केवल स्वीकार ही नहीं किया वरन ब्याह भी रचा लिया |ओये झल्लेया अब तो इनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विषय में भी शक पैदा होने लगा गया

झल्ला

ओ मेरे चतुर सेठ जी आपजी को मालूम होणा चाहिए कि बुढ़ापे व्हिच इश्क न छड्डे कुछ वी पल्ले बस हो जांदी ये बल्ले बल्ले

प्रेमी हूँ+त्यागी हूँ+ईश्वर पाने की है चाह,प्रेम करूँ में भी प्रेम से प्रेमिका गर मिल जाये

प्रेम करने से सुण्या है प्रभु स्वत मिल जाये, इसीलिए प्रेम करने का भाव इस दिल में आये|
ढलती उम्र है, ईश्वर की चाह है सो प्रेम करूंगा में भी प्रेम से प्रेमिका गर कोई मिल जाए ||
छोटी हो या हो बढ़ी किन्नू फरक पैन्दाये,प्रभु मिलन की चाह विच ऐ त्याग भाव मन आये|
उम्र का क्या है भाव है जिसने उम्मीद जगाई ,सो प्रेम करूँ में प्रेमिका गर कोई भी मिलजाए||
प्रेम किया दिग्विजय ने बुढ़ापे में पाई एंकर पत्रकार,शशि थरूर का प्यार ने फैलाई सुगंध अपार|
सोनिया ने प्रेम किया राजीव गांधी से जब वोह थे स्टूडेंट आम वोह है सबसे शक्तिशाली नार||
मोदी ने किया गुजरात को राजनीतिक प्रणाम बना ग्रेट इंडिया का प्राइम मिनिस्टर महान |
इनका प्रेम ,प्रेम है और मेरा प्रेम उपहास,झल्ले को अब नहीं रही हमदर्दी की कोई आस ||
झल्ले की उम्र मत देखो बस देखो प्रेम भाव,इस उम्र के प्रेम भाव का मत उड़ाओ उपहास |
प्रेमी हूँ ,त्यागी हूँ ,ईश्वर पाने की है चाह,प्रेम करूँ में भी बढे प्रेम से प्रेमिका गर कोई दिलाये ||

दिग्विजय जी हिटलरों की गिनती ठीक करो,तेलंगाना सीएम केसीआर तो छातीठोक खुद एडोल्फ हिटलर बने हैं

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

सपाई चीयर लीडर

ओये झल्लेया पहले तो नरेंद्र मोदी की हिटलर शाही ने नाक में दम कर रखा था अब आर एस एस सुप्रीमो मोहन भागवत भी हिन्दू राष्ट्र के हिटलरी फरमान सुनाने लग गए हैं| कांग्रेसी राजा दिग्विजय सिंह ने भी हसाड़ी इस गल को स्पोर्ट किया है और ट्वीट किया है कि पहले एक ही हिटलर था अब दो हिटलर हो गए अब तो भारत को भगवान ही बचाये

झल्ला

ओ मेरे पहलवान जी हिटलरों की गिनती ठीक करो,तेलंगाना के सीएम केसीआर तो खुद अपनी छाती ठोककर खुद को एडोल्फ हिटलर बना रहे हैं| चलो आप जी की बात मान भी ली जाये और मोहन भागवत को हिन्दू राष्ट्र कहने पर भारतीय हिटलर मान लिया जाये तो भी एक बात बताओ आप जीओं की नजर तेलंगाना के मुख्य मंत्री के चंद्रशेखर राव [KCR ] की तरफ क्यों नही जा रही ये महाशय तो सरे आम प्रेस कांफ्रेंस में अपने आप को हिटलर की उपाधि देते नहीं थक रहे |राव ने कहा है कि , हां केसीआर हिटलर ही है+ मैं हिटलर ही बनना चाहता हूं+ मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं केसीआर हिटलर ही है।

समाजवाद आ ही गया ,मीडिया के सामने खड़े रहने वाले,राजा[दिग्गी]अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

कांग्रेसी चीयर लीडर

cartoon Congress Cheeyar Leaderओये झल्लेया देखना अबकी बार हमने इन भाजपाइयों को नाको चने चबवा देने हैं| ओये एम पी में ओला वृष्टि और बाढ़ आये दिन किसानो को बर्बाद करने पर तुली है और उधर अपने रिश्तेदारों की गरीबी दूर करने में जुटे ये शिवराज सिंह चौहान की सरकार के एक कान तक भी जूँ नहीं रेंग रही |इसीलिए पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए हसाडे दिग्विजय सिंह ने अपने मध्य प्रदेश में जाने के लिए खुद की कमर कस ली है|ओये किसानो की समस्यायों के लिए ७ जुलाई से गुना में भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं |ओये अब देखना मध्यप्रदेश से भाजपा का पत्ता साफ़ हुआ ही हुआ

झल्ला

वाकई देश में समाज वाद आ गया है तभी मीडिया के सामने हमेशा खड़े दिखाई देने वाले राजा[दिग्गी] जी अब किसानों के कल्याण के लिए डी एम के सामने भूख हड़ताल करेंगे |

विवाहिता से अंतरंग रिश्तों को स्वीकार करना राजा दिग्विजय सिंह जी “के हल्के में” मर्दानगी समझी जा रही है

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आर एस एस का चीयर लीडर

ओये झल्लेया ये तो मुल्क में घोर कलयुग आ गया देख तो मध्य प्रदेश से तड़ीपार कांग्रेस के भारी भरकम ६७ वर्षीय राजा दिग्विजय सिंह कितनी नंगई से टी वी पत्रकार अमृता राय से अपने अंतरंग रिश्ते ट्वीट कर रहे हैं और फरमा रहे हैं कि “में अपने रिश्ते कभी नही छुपाता” लेकिन इसके साथ ही बहादुरी से हसाडे नरेंद्र मोदी को ,इस विषय में, कायर भी बताने को भी अपनी खूबी समझ रहे हैं

झल्ला

ओ मेरे सेठ जी किसी विवाहित महिला के साथ अंतरंग रिश्तों को कायम करना बेशक आप लोगों के लिए शर्मनाक हो सकता है +भारतीय संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत हो सकता है लेकिन आपजी की नजरों में ऐसे नाजायज रिश्तों को स्वीकार करना राजा जी के हल्के में आज कल मर्दानगी समझी जा रही है|

बाबा राम देव के सत्ता योग शिविर में मोदी ने खुले आम सिंहासन आसन लगाये और लगवाये

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

चिंतित कांग्रेसी

ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है ओयेगुजरात में कत्ले आम कराने वाले नरेंद्र मोदी को खुले आम हर हर कहा जा रहा है| ओये जीते जागते एक इन्सान को इस तरह भगवान् बना देना तो भई भगवान की भी तौहीन है हसाडे महान राजा जी दिग्विजय सिंह और परम पूज्य शंकराचार्य महाराज स्वामी स्वरूपानंद जी ने भी अपने ब्र्ह्मवाक्य में इसकी निंदा कर दी है| इस पर भी मोबाइल पर हर हर मोदी वाले लगातार एस एम् एस आ रहे हैं |यारा ये तो हद हो गई हद क्या ये तो हद से भी वद हो गई

झल्ला

अरे चतुर सुजाण जी आप लोग डाल डाल पर हो तो ये लोग पांत पांत पर हैं आपने स्वरूपानंद जी का ब्र्ह्मास्त्र छोड़ा तो भाजपाई नरेंद्र मोदी ने आप ही के राम लीला मैदान में बाबा राम देव के सत्ता योग शिविर में खुले आम सिंहासन आसन लगाये और लाखों लोगों से भी ये आसान लगवाये